किसी ने तो ली कम से कम सुध -शक्ति नेशनल हाईवे में पानी निकासी की समस्या को लेकर 30 जुलाई से भुख हड़ताल पर बैठेंगे किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल.कलेक्टर को पत्र लिखकर दी जानकारी. जिला मुख्यालय की सबसे गंभीर समस्या बन चुकी है यह पानी भराव स्थल

किसी ने तो ली कम से कम सुध -शक्ति नेशनल हाईवे में पानी निकासी की समस्या को लेकर 30 जुलाई से भुख हड़ताल पर बैठेंगे किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल.कलेक्टर को पत्र लिखकर दी जानकारी. जिला मुख्यालय की सबसे गंभीर समस्या बन चुकी है यह पानी भराव स्थल kshititech
जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल

किसी ने तो ली कम से कम सुध -शक्ति नेशनल हाईवे में पानी निकासी की समस्या को लेकर 30 जुलाई से भुख हड़ताल पर बैठेंगे किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल.कलेक्टर को पत्र लिखकर दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर से लगे नेशनल हाईवे बोरदा फुलवारी चौक के पास दो पेट्रोल पंपों के बीच लगातार पानी भराव की समस्या को देखते हुए जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल ने शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है कि वे 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से पानी भराव स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे तथा इस भूख हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। श्री गबेल ने बताया कि उनके द्वारा जिलाधीश महोदय को 2 दिन के लिए इस समस्या निराकरण करने हेतु आग्रह किया गया है।तथा 30 जुलाई से श्रावणी मास का शुभारंभ हो रहा है ल।एवं उपरोक्त स्थल पर पानी भराव की गंभीर स्थिति के चलते लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। किंतु प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। तथा वहां की स्थिति यह हो गई है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। एवं पैदल निकलने वाले लोग अपनी जान खतरे में डालकर वहां से आवागमन कर रहे हैं। तथा उपरोक्त स्थान पर पानी निकासी की कोई समस्या नहीं है जिसके चलते सड़क भी पूरी जर्जर होती जा रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading