पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चे हुए सम्मानित. विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने दी जानकारी

पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चे हुए सम्मानित. विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने दी जानकारी kshititech
स्कूल में परीक्षा परिणाम की घोषणा करते प्रबंधन समिति के सदस्य

पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चे हुए सम्मानित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय पाली में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मुख्य अभ्यागत के रूप में प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, अशोकश्रीवास्तव ,राजेश अवस्थी, जयपाल विनायक, डॉक्टर सोहन बिश्नोई राजस्थान जोधपुर से प्राचार्य चूड़ामणि साहू परीक्षा प्रभारी श्री योगेश कुमार बैसवाड़े ,सियाराम डिक्सेना आचार्य परिवार साथ अभिभावक बंधु भगिनी एवं भैया बहनों के बीच में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया अपने उद्बोधन में श्री शिव कुमार चौहान जी ने बच्चों को परीक्षा में उच्चतम अंक अपने वाले भैया बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया,साथ ही राजेश अवस्थी के द्वारा भैया बहनों को सतत रूप से कठिन परिश्रम करने की बात कही वहीं नवलानी जी ने परीक्षा का सार शब्द को संबोधित करते हुए भैया बहनों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हमें अपने संस्कार पक्ष को भी मजबूत रखने की बात कही अभिभावक बंधु भगिनियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की प्रशंसा करते हुए भैया बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू जी ने भैया बहनों को उत्कृष्ट बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले भैया बहनों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading