अमेरिकी कंपनी ने भारत से समेटा अपना कारोबार- ढाई सौ कर्मचारियों को एक झटके में किया बेदखल. ए आई तकनीक आने के बाद युवाओं का छीन रहा रोजगार. लोगों की कृत्रिम बुद्धि का विनाश करेगी ए आई


अमेरिकी कंपनी ने भारत से समेटा अपना कारोबार- ढाई सौ कर्मचारियों को एक झटके में किया बेदखल. ए आई तकनीक आने के बाद युवाओं का छीन रहा रोजगार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -AI अब कंपनियों के बीच तेजी से अप्लाई हो रहा है, जिसका नतीजा ये है कि कंपनियां एआई का यूज बढ़ाते ही कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं. इसी के मद्देनजर, एक अमेरिकी कंपनी ने भारत से अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया है. इससे भारत में काम कर रहे सभी 250 कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई है.यह अमेरिकी रियल एस्टेट टेक कंपनी OpenDoor है, जिसने भारत स्थित अपने परिचालन को बंद करने का निर्णय लिया है, क्योंकि कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका में छोटी एआई बेस टीमों की ओर रुख कर रही है.कर्मचारियों के साथ शेयर किए गए एक नोट में OpenDoor के सीईओ काज नेजातियान ने कहा कि कुछ महीने पहले जब कंपनी ने ओपनडोर 2.0 लॉन्च किया था, तब भारत में उसके लगभग 250 कर्मचारी थे. इसमें से पिछले कुछ महीनों में कुछ नौकरियों को वापस संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित कर दिया गया है.उन्होंने आगे कहा कि आज हम अमेरिका में अपने कस्टमर्स के लिए इन पदों को और भी सुलभ बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं और भारत स्थित अपने परिचालन को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे है. इससे भारत में हमारे उन सभी सहकर्मियों पर असर पड़ेगा, जिन्होंने ओपनडोर के लिए काम किया है.

