आलोक कबूलपुरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा व्यापार प्रकोष्ठ के जिले के सहसंयोजक बनाए गए आलोक। आलोक ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगा जिम्मेदारियां का निर्वहन। आलोक की नियुक्ति से व्यापारियों में भी प्रसन्नता

आलोक कबूलपुरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा व्यापार प्रकोष्ठ के जिले के सहसंयोजक बनाए गए आलोक। आलोक ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगा जिम्मेदारियां का निर्वहन। आलोक की नियुक्ति से व्यापारियों में भी प्रसन्नता kshititech
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ रायगढ़ जिले के नवनियुक्त जिला सहसंयोजक आलोक कबूलपुरिया खरसिया

आलोक कबूलपुरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा व्यापार प्रकोष्ठ के जिले के सहसंयोजक बनाए गए आलोक। आलोक ने कहा- पूरी निष्ठा के साथ करूंगा जिम्मेदारियां का निर्वहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रायगढ़ जिले के खरसिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी. युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता आलोक कबूलपुरिया को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने व्यापार प्रकोष्ठ रायगढ़ जिले के जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी है। आलोक कबूलपुरिया की नियुक्ति पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के व्यापारी बंधुओ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं आलोक कबूलपुरिया ने भी कहा है कि भाजपा संगठन ने यह जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी है। मैं पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करूंगा। एवं पूरे रायगढ़ जिले में व्यापारी बंधुओ को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रयास करूंगा एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की बिष्णु देव की सुशासन वाली सरकार द्वारा व्यापार हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी समय-समय पर व्यापारियों को देकर उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जाएगी

ज्ञात हो कि आलोक कबूलपुरिया रायगढ़ जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। तथा समय-समय पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वे सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करते हैं। तथा पूरे जिले में एक लोकप्रिय भाजपा नेता एवं समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। एवं अपनी सक्रियता के लिए अनेकों बार जिला। प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के मंचों में भी सम्मानित हो चुके हैं। तथा आलोक कपूरपुरिया समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी लगातार प्रयास करते हैं। एवं शासन से भी व्यापारियों के हितों के लिए काम करने की दिशा में आगे रहते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading