बाराद्वार की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा ने किया सावन तीज उत्सव का भव्य आयोजन. अग्रसेन भवन में आयोजित था कार्यक्रम. प्रांतीय पदाधिकारियो की मौजूदगी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं एवं लजीज व्यंजनों का भी था आयोजन. पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए महिला सदस्य




बाराद्वार की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा ने किया सावन तीज उत्सव का भव्य आयोजन. अग्रसेन भवन में आयोजित था कार्यक्रम. प्रांतीय पदाधिकारियो की मौजूदगी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं एवं लजीज व्यंजनों का भी था आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति एवं सृजन शाखा का सावन तीज उत्सव कार्यक्रम बाराद्वार में संपन्न हुआ।बाराद्वार के अग्रसेन भवन पर सावन तीजा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में प्रांत की सहसचिव सीमा भंडारी, मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व अध्यक्षों, वर्तमान अध्यक्ष मंजू जिंदल, सचिव रज्जो केडिया एवं सृजन शाखा की अध्यक्ष प्रीति शर्मा के सानिध्य में सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बहुत से खेल आयोजित किए गएजिस पर नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।खेल के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।नगर की सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम को संपन्न करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।तीज उत्सव के कार्यक्रम में विशेष सहयोगी सृजन शाखा की सचिव पायल शर्मा,मोना सिंघानिया, शीतल शर्मा, पूजा अग्रवाल, आरती सिंघानिया, रेनू अग्रवाल, खुश्बू शर्मा एवं समिति के सभी सक्रिय सदस्यों ने भूमिका निभाई।कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट ने भी अपनी खास जगह बनाई।प्रान्त की सहसचिव सीमा भंडारी ने कहा की यह आयोजन बहुत ही सफल एवं यादगार रहा।बेहद उमंग और मनोरंजन से भरपूर सफल आयोजन के लिए समिति ने सभी का आभार प्रकट किया।







