अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने 15 अगस्त को किया शक्ति में तीजा महोत्सव का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन. वर्षों बाद यादगार एवं पारंपरिक आयोजन को देखने की संख्या में पहुंची महिलाएं. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने 15 अगस्त को किया शक्ति में तीजा महोत्सव का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन. वर्षों बाद यादगार एवं पारंपरिक आयोजन को देखने की संख्या में पहुंची महिलाएं. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम kshititech

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने 15 अगस्त को किया शक्ति में तीजा महोत्सव का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन. वर्षों बाद यादगार एवं पारंपरिक आयोजन को देखने की संख्या में पहुंची महिलाएं. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा तीजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शक्ति के इतिहास में एक यादगार एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। पिछले कई वर्षों में इतना भव्य आयोजन शक्ति में देखने को नहीं मिला। लगातार बरसते हुए पानी के बीच भी लगभग 300 से 400 महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।कार्यक्रम में झूला, आकर्षक सेल्फी जोन, चटपटे एवं स्वादिष्ट व्यंजन, एक मिनट गेम्स, हाँजी सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सभी सखियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सात नवविवाहित युवतियों की प्रतिभा प्रस्तुति रही। इसमें मानसी, रूही, आकृति, कोमल, लक्की, खुशबू एवं सौम्या ने भाग लिया। सभी नवविवाहिताओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और अपने सुंदर रूप एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

डांस प्रतियोगिता में सुहागिन वर्ग में सीता अग्रवाल प्रथम तथा सोनिया अग्रवाल एवं ग्रुप द्वितीय रहे। वहीं अविवाहित युवतियों की प्रतियोगिता में रौशनी अग्रवाल प्रथम तथा आरुषि अग्रवाल द्वितीय रहीं।यह पूरा भव्य आयोजन अध्यक्ष सरोज अग्रवाल जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संगीता केड़िया, कोषाध्यक्ष संगीता खेतान, बाल विकास प्रमुख राखी अग्रवाल, रितु, अलका अग्रवाल, रक्तदान प्रमुख, नेत्रदान प्रमुख, अर्चना अग्रवाल, मीना, दिलीप, अरुण, मीना सहित शाखा की अनेक सखियों ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।शक्ति शाखा की सभी बहनों ने तन-मन से सहयोग करते हुए इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम की भव्यता और सुंदर व्यवस्थाओं की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि शक्ति में पिछले कई वर्षों में ऐसा भव्य एवं यादगार तीजा महोत्सव देखने को नहीं मिला।अखिल भारतीय महिला समिति शक्ति शाखा की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों, नवविवाहिताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगी सखियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। सभी के सहयोग, सहभागिता और उत्साह ने इस आयोजन को वास्तव में ऐतिहासिक बना दिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading