सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से एलर्ट सरकार,धान खरीदी प्रारंभ होने के 1 दिन पहले ही शक्ति जिले के 07 सहकारी समिति कर्मचारियों को एस्मा एक्ट लगाकर करी बर्खास्तगी की कारवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ शक्ति जिले के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बरेठ ने दी जानकारी


सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से एलर्ट सरकार,धान खरीदी प्रारंभ होने के 1 दिन पहले ही शक्ति जिले के 07 सहकारी समिति कर्मचारियों को एस्मा एक्ट लगाकर करी बर्खास्तगी की कारवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी कार्य में लगे सरकारी समिति के कर्मचारियों तथा कंप्यूटर ऑपरेटर जहां विगत कई दिनों से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, तथा संघ ने मांगे पूरी न होने तक हड़ताल करने की बात कही थी, तथा शासन ने इसकी अनुमति नहीं दी, उसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी का कार्य प्रमुखता से चालू किया जाना है, जिसे लेकर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी के संबंध में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये गये निर्देशानुसार धान खरीदी के कार्य को आवश्यक सेवा के अंतर्गत शामिल करते हुए ASMA ACT लागू किया गया है । सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिसके परिपालन में जिला सक्ती के 07 सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर संघ सक्ती जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम बरेठ (जर्वे) कर्मचारियों-एकलव्य चन्द्रा (नावापारा). विरेन्द्र महान (कर्रापाली), धनीराम साहू (सक्ती), तोपसिंह चन्द्रा (सकर्रा), ललित साहू (घोघरी) एवं तरूणेन्द्र शेखर तिवारी (डूमरपारा) को शासन की धान खरीदी जैसे व्यापक लोकहित के कार्य में बाधा डालने के कारण तत्काल बर्खास्त (सेवा समाप्त) की गयी है।


