अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने करी अनुकरणीय पहल- समाज के परिवारों में शोक की स्थिति में अंतिम संस्कार के उपरांत का भोजन अग्रवाल सभा द्वारा संबंधित परिवारों के घर तक पहुंचाने की दी जाएगी सेवाएं

अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने करी अनुकरणीय पहल- समाज के परिवारों में शोक की स्थिति में अंतिम संस्कार के उपरांत का भोजन अग्रवाल सभा द्वारा संबंधित परिवारों के घर तक पहुंचाने की दी जाएगी सेवाएं kshititech

अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने करी अनुकरणीय पहल- समाज के परिवारों में शोक की स्थिति में अंतिम संस्कार के उपरांत का भोजन अग्रवाल सभा द्वारा संबंधित परिवारों के घर तक पहुंचाने की दी जाएगी सेवाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले की प्रतिष्ठित संस्था अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने एक अनुकरणीय पहल की है। तथा इस पहल का जहां पूरे प्रदेश सहित देश के अग्रवाल समाज ने स्वागत किया है तो वहींअग्रवाल सभा राजनांदगांव द्वारा एकता सेवा संस्कार।सेवा ही हमारा संकल्प के उद्देश्यों की पूर्ति के लिएराजनांदगांव शहर में अग्रवाल समाज के किसी भी परिवार मेंशोक की स्थिति उत्पन्न होने पर,अंतिम संस्कार के उपरांत का भोजन उपलब्ध कराए जाने की सेवाएं प्रारंभ की है। तथा अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने बताया है किअब अग्रवाल सभा, राजनांदगांव की ओर से संबंधित परिवार के घर तक अंतिम संस्कार के उपरांत भोजन पहुंचाया जाएगा।इस सेवा का उद्देश्य शोक की घड़ी में परिवार को भोजन की व्यवस्था की चिंता से मुक्त कर, उनके साथ संवेदनापूर्वक खड़ा रहना है। एवं स्वच्छता और समाानपूर्वक घर तक पहुंचाया जाएगा।एवं यदि ऐसी परिस्थिति हो, तो समाज के प्रतिनिधि स्वय संबंधित परिवारों से करेंगे और इस सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।समाज की सेवा, संवेदना और सहयोग ही हमारी पहचान है

क्यों जरूरत पड़ती है ऐसी सेवाओं की

प्राय देखा जाता है कि किसी भी परिवार में शोक की स्थिति उत्पन्न होने पर वह परिवार अपने संबंधित परिजनो के अंतिम संस्कार के कार्यों में लगा रहता है। तथा संबंधित परिवार के रिश्तेदार दूर दराज एवं अन्य राज्यों से भी इस दुख की घड़ी में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। तथा मृतक के अंतिम संस्कार के बाद संबंधित परिवार के इष्ट मित्र एवं रिश्तेदार जो की सैकड़ो किलोमीटर दूर की यात्रा कर आते हैं। उन्हें प्रारंभिक रूप से भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाना एक सामान्य व्यावहारिकता के नाते जरूरी होता है। एवं इस स्थिति में यदि संबंधित शोकाकुल परिवार को ऐसी सेवाएं मिल जाए तो निश्चित रूप से यह एक अच्छा प्रयास होता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading