अग्र महाकुंभ 2026 प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी 19-20 सितम्बर को अम्बिकापुर में. कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल एवं सुभाष गोयल अंबिकापुर ने दी जानकारी. अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के संयुक्त आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम

अग्र महाकुंभ 2026 प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी 19-20 सितम्बर को अम्बिकापुर में. कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल एवं सुभाष गोयल अंबिकापुर ने दी जानकारी. अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के संयुक्त आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम kshititech
आयोजन समिति के पदाधिकारी सुभाष गोयल एवं कन्हैया लाल अग्रवाल अंबिकापुर

अग्र महाकुंभ 2026 प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी 19-20 सितम्बर को अम्बिकापुर में. कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल एवं सुभाष गोयल अंबिकापुर ने दी जानकारी. अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के संयुक्त आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्र महाकुंभ–2026, प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन 19 एवं 20 सितंबर 2026 को अंबिकापुर में किया जा रहा है।कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये अधिवेशन एवं अलंकरण समारोह के संयोजक श्री कन्हैयालाल अग्रवाल एवं सुभाष गोयल ने बताया कि यह आयोजन श्री अग्रवाल सभा,अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के संयुक्त आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 500 से अधिक अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष एवं महामंत्री, महिला एवं युवा संगठनों के पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठजन सहभागी होंगे।अग्र महाकुंभ का उद्देश्य केवल संगठनात्मक अधिवेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज की एकता, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं समाजहित की भावी कार्ययोजना पर व्यापक विचार-मंथन किया जाएगा। अधिवेशन में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा प्रकल्पों की समीक्षा के साथ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।मुख्य संयोजक श्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज की एकता, संगठन, सेवा, संस्कार एवं प्रतिभाओ का सम्मान इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेगा।श्री अग्रवाल ने बताया कि 19 सितंबर को विभिन्न सञो का आयोजन होगा जिनमे अग्रवाल समाज का विचार महाकुंभ, जिसमें संगठन की भावी कार्ययोजना, सामाजिक विषयों, सेवा प्रकल्पों एवं समाजहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन एवं निर्णय होंगे,साथ ही पूरे प्रदेश के अग्रबन्धु अम्बिकापुर की धरती पर एकत्र होंकर विचारों का मंथन करेंगे, रिश्तों को मजबूत करेंगे, प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे और समाज के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा तय करेंगे। एवं 20 सितंबर को प्रदेश का दशम अग्र अलंकरण समारोह, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 18 प्रतिभाओं को अग्र भूषण, अग्र शिरोमणि एवं अग्र गौरव जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानित प्रतिभाओं को ₹11,000 नगद, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।इस अवसर पर समाज की सांस्कृतिक विरासत एवं संस्कारों को समर्पित ग्रंथ-म्हारी रीति, म्हारी परंपराएं”का भव्य विमोचन भी होगा

इसी आयोजन के अंतर्गत 20 सितंबर 2026 को दशम अग्र अलंकरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को “अग्र भूषण”, “अग्र शिरोमणि” एवं “अग्र गौरव” जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित प्रतिभाओं को सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।समारोह के मिडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयोजन मे प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आपका स्नेह एवं आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा और आप अपनी व्यस्ततम समय में से समय निकालकर इस सामाजिक महाकुंभ में पधारने की कृपा करेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading