बलौदा बाजार की घटना के बाद राज्य शासन का बड़ा निर्णय- जिले के कलेक्टर- एसपी बदले गए, अग्रवाल को सौंपी गई पुलिस मुखिया की जिम्मेदारी

बलौदा बाजार की घटना के बाद राज्य शासन का बड़ा निर्णय- जिले के कलेक्टर- एसपी बदले गए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के कलेक्ट्रेट एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपद्रवकारियो द्वारा आग के हवाले कर दिए जाने के बाद राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए 11 जून की देर रात्रि एक आदेश जारी कर बलौदा बाजार भाटापारा जिले के वर्तमान कलेक्टर कुमार लाल चौहान को हटाकर उनके स्थान पर दीपक सोनी को नया कलेक्टर बनाया है, तथा दीपक सोनी वर्तमान में रजिस्ट्रार सरकारी संस्थाएं एवं अन्य तथा मनरेगा का कार्य देख रहे थे, वहीं कुमार लाल चौहान को आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थाई रूप से विशेष सचिव मंत्रालय पद पर पदस्थ किया गया है, वही सदानंद कुमार जिला पुलिस अधीक्षक बलोदा बाजार भाटापारा को हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर में पदस्थ किया गया है एवं उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर- सरगुजा विजय अग्रवाल को बलौदा बाजार भाटापारा जिले का नया जिला पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर में जारी किए हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading