सक्रियता दिखा रहे शक्ति के भाजपा पार्षद,नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ से मुलाकात के बाद अब सांसद जी से मिलने पहुंचे सभी पार्षद, पार्षदों ने विकास के मुद्दे पर करी लंबी चर्चा, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन ने मुलाकात के बाद कहा- सांसद जी से सौजन्य मुलाकात के साथ ही विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

18 जुलाई को सांसद जी से मिलने पहुंचे नगर पालिका शक्ति के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि

सक्रियता दिखा रहे शक्ति के भाजपा पार्षद,नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ से मुलाकात के बाद अब सांसद जी से मिलने पहुंचे सभी पार्षद, पार्षदों ने विकास के मुद्दे पर करी लंबी चर्चा, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन ने मुलाकात के बाद कहा- सांसद जी से सौजन्य मुलाकात के साथ ही विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद जहां विष्णु देव के सुशासन से शहरी क्षेत्र का भी विकास तेजी से हो रहा है, तो वहीं शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के साल 2025 में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न वार्डों से जीत करने वाले निर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड सहित पूरे शहर को विकास की दिशा में अग्रणी करने के लिए पहल की है, तथा भाजपा के पार्षद जहां विगत दिनों नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल से मुलाकात कर उनसे विकास को लेकर चर्चा की, तो वहीं अध्यक्ष जी के बाद पार्षदों ने नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से भी मुलाकात कर उनसे अपने-अपने वार्डों के विकास को लेकर सुझाव रखें तथा अब पार्षदों ने 18 जुलाई को जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं शक्ति जिला मुख्यालय से लगे गृह ग्राम मसानिया की स्थायी निवासी श्रीमती कमलेश जांगड़े से जाकर मुलाकात की

तथा इस दौरान भाजपा के पार्षदों ने सांसद जी को विकास के बारे में लंबी चर्चा के साथ ही कहा की शक्ति शहर में विकास के लिए बड़ी योजनाओं की भी आवश्यकता है, तो वहीं जनकल्याण की दिशा में पहल करने के लिए आप भी अपना सहयोग प्रदान करें, वही भाजपा के मिलने गए प्रतिनिधिमंडल से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी आश्वस्त करते हुए कहा की शक्ति जिला मुख्यालय है एवं पूरे क्षेत्र का विकास हम सबकी पहली प्राथमिकता है, तथा हम सब मिलजुल कर विकास के कार्यों को नई दिशा देंगे इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन ने भी विस्तार पूर्वक सांसद जी को शहर विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया, 18 जुलाई को सांसद जी से मिलने गए भाजपा के पार्षद प्रतिनिधि मंडल में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू,वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज सोनी, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद गजेंद्र यादव पिंटू, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन,वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल यादव, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद गोविंदा निराला प्रमुख रूप से मौजूद रहे

सांसद जी से मुलाकात कर आने के बाद पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा शक्ति नगर मंडल के पूर्व महामंत्री गोविंद देवांगन ने कहा कि जांजगीर चम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े निरंतर विकास के लिए कार्य कर रही है, एवं हम सभी ने उनसे जाकर मुलाकात की है, एवं क्षेत्र के विभिन्न विषयों को लेकर उनसे चर्चा हुई है तथा उन्हें अवगत भी कराया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading