9 साल बाद शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी खुद की सरकारी वाहन पर करेंगे जिले का भ्रमण, शैक्षणिक जिला बनने के बाद पहली बार DEO कार्यालय को मिली सरकारी वाहन, टाटा कंपनी की मजबूत कर मिली है डीईओ ऑफिस को

9 साल बाद शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी खुद की सरकारी वाहन पर करेंगे जिले का भ्रमण, शैक्षणिक जिला बनने के बाद पहली बार DEO कार्यालय को मिली सरकारी वाहन, टाटा कंपनी की मजबूत कर मिली है डीईओ ऑफिस को kshititech
15 मई को राजधानी रायपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय हेतु वाहन प्राप्त करते विभागीय अधिकारी- कर्मचारी

9 साल बाद शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी खुद की सरकारी वाहन पर करेंगे जिले का भ्रमण, शैक्षणिक जिला बनने के बाद पहली बार DEO कार्यालय को मिली सरकारी वाहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में शक्ति को साल- 2016 में शैक्षणिक जिले का दर्जा दे दिया गया था, किंतु शैक्षणिक जिले का दर्जा मिलने के बावजूद यहां के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं हो पाई, जिसके चलते करीब 9 सालों तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अल्प संसाधनों के बावजूद शक्ति जिले में शिक्षा विभाग के कार्यों को दुरुस्त करते हुए जिले के सभी विकासखंडों में निरंतर प्रवास किया गया, किंतु अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद 15 मई 2025 को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति को सरकारी कार्यों के लिए नई वहां प्रदान की है, तथा उपरोक्त वाहन राजधानी रायपुर में विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति के उपस्थित प्रतिनिधियों के मौजूदगी में उन्हें चाबी सौंपी गई तथा 16 मई 2025 को शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार, सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारियों की मौजूदगी में उक्त वाहन की पूजा अर्चना की गई तथा अब शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के पास खुद का सरकारी वाहन होगा एवं शिक्षा विभाग के कार्यों में भी अब पहले से ज्यादा और अधिक सक्रियता आएगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading