शक्ति जिले में जनहित में प्रशासन की पहल- घर घर पहुंच कर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, शक्ति जिले में एक से 8 जनवरी तक विशेष अभियान, जिले में धान खरीदी केदो का अधिकारियों ने किया सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्था से जिले के किसान खुश

शक्ति जिले में जनहित में प्रशासन की पहल- घर घर पहुंच कर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, शक्ति जिले में एक से 8 जनवरी तक विशेष अभियान, जिले में धान खरीदी केदो का अधिकारियों ने किया सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्था से जिले के किसान खुश kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
शक्ति जिले में जनहित में प्रशासन की पहल- घर घर पहुंच कर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, शक्ति जिले में एक से 8 जनवरी तक विशेष अभियान, जिले में धान खरीदी केदो का अधिकारियों ने किया सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्था से जिले के किसान खुश kshititech
शक्ति जिले में धान खरीदी व्यवस्था से खुश है किसान
शक्ति जिले में जनहित में प्रशासन की पहल- घर घर पहुंच कर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, शक्ति जिले में एक से 8 जनवरी तक विशेष अभियान, जिले में धान खरीदी केदो का अधिकारियों ने किया सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्था से जिले के किसान खुश kshititech
शक्ति जिले में धान खरीदी व्यवस्था से खुश है किसान

घर घर पहुंच कर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड, शक्ति जिले में एक से 8 जनवरी तक विशेष अभियान, जिले में धान खरीदी केदो का अधिकारियों ने किया सघन निरीक्षण, कलेक्टर तोपनो के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्था से जिले के किसान खुश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/ शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत जिला सक्ती के समस्त विकासखण्ड में 01 से 03 जनवरी 2026 तक समस्त छूटे हुये हितग्राहियों का शिविर व डोर-टू-डोर कार्यक्रम आयोजित कर 70+ वय वदंना आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके लिए आधार कार्ड में उम्र 70 वर्ष होना अनिवार्य है एवं जो पूर्व में सामान्य आयुष्मान कार्ड बनवा चुके है उनकों भी 70 वर्ष होने के उपरान्त दोबारा केवाईसी कराना होगा। जिससे 5 लाख तक का अतिरिक्त लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा अपील की गई है कि इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड एवं 70+ वर्ष वय वंदना कार्ड बनवाएं तथा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं।

तुंहर टोकन ऐप से धान विक्रय में किसानों को मिली बड़ी राहत, ग्राम जाजंग के किसान खेमनाथ गबेल ने जताया संतोष

 सक्ती-प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रूप से संचालित की जा रही है। किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के द्वारा 24×7 टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसान शासन के इस निर्णय से काफी उत्साहित हैं। इसी कड़ी में सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम जाजंग निवासी किसान श्री खेमनाथ गबेल ने धान उपार्जन केंद्र ग्राम डोड़की में अपना धान विक्रय किया। किसान श्री खेमनाथ ने बताया कि उनके द्वारा की गई फसल की नियमित निगरानी और उचित खाद बीज के कारण उन्हें बेहतर फसल प्राप्त हुई। उन्होंने धान की बिक्री हेतु मोबाइल एप “तुंहर टोकन” के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन लिया और निर्धारित समय पर अपने नजदीकी धान खरीदी केंद्र डोड़की पहुंचकर उत्साहपूर्वक 12.40 क्विंटल धान का विक्रय किया। वे बताते हैं कि 24 घंटे उपलब्ध टोकन सुविधा के कारण उन्हें न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और न ही बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़े। धान खरीदी केंद्र में छाया, पेयजल, बैठने की सुविधा और त्वरित तौल जैसी सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से उन्हें अत्यंत संतोषजनक अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर के निर्देशन पर अधिकारी लगातार कर रहे जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा निरीक्षण संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।इसी क्रम में आज जनपद पंचायत जैजैपुर के सीईओ द्वारा धान खरीदी केंद्र कुटराबोड़ तथा जनपद पंचायत मालखरौदा के सीईओ द्वारा धान खरीदी केंद्र पिरदा का निरीक्षण किया गया। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत सुलौनी, सिंघरा, सोनादुला एवं सकर्रा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 181668.72 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 2522 टोकन

सक्ती-प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान जारी है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 125 केंद्रों में कुल 181668.72 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 125 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को धान खरीदी हेतु जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में 2522 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 12676.24 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 9462.20 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading