शक्ति जिले में स्थानीय चुनाव की तैयारी करी प्रशासन ने प्रारंभ, 3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में पहुंचे लोगों ने बताई समस्याएं,शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

शक्ति जिले में स्थानीय चुनाव की तैयारी करी प्रशासन ने प्रारंभ, 3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में पहुंचे लोगों ने बताई समस्याएं,शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण kshititech
3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर का जन दर्शन कार्यक्रम
शक्ति जिले में स्थानीय चुनाव की तैयारी करी प्रशासन ने प्रारंभ, 3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में पहुंचे लोगों ने बताई समस्याएं,शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण kshititech
शक्ति जिले में आगामी निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की आयोजित बैठक
शक्ति जिले में स्थानीय चुनाव की तैयारी करी प्रशासन ने प्रारंभ, 3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में पहुंचे लोगों ने बताई समस्याएं,शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण kshititech
3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर का जन दर्शन कार्यक्रम

शक्ति जिले में स्थानीय चुनाव की तैयारी करी प्रशासन ने प्रारंभ, 3 सितंबर को शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में पहुंचे लोगों ने बताइ समस्याएं,शक्ति कलेक्टर के जन दर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए है, जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सोठी निवासी दिलचंद देवांगन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के संबंध में, तहसील डभरा निवासी नीलकंठ साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम किस्त राशि भुगतान नहीं होने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम आमनदुला निवासी श्री राजाराम ने उनके खेत में अवैध रूप से किये कब्जे से मुक्त कराने के संबंध में, तहसील बाराद्वार निवासी श्रीमती लक्ष्मीन बाई ने अपने पति के पैतृक सम्पति का हिस्सा अपने बच्चों को दिलाने के संबंध में, जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत रगजा के समस्त ग्रामवासी ने शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में, जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत खम्हरिया के सड़क की मर्मत तथा शासकीय हाई स्कूल खम्हरिया में शिक्षक की व्यवस्था करने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी पंचराम चंद्रा ने भूमि का स्थाई पट्टा प्रदान करने के संबंध में सहित अन्य आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैउल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

सक्ती: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक हुई आयोजित,29 अक्टूबर को मतदाता सूची का होगा प्रारंभिक प्रकाशन

सकती-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर श्री तोपनो ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार 20 अगस्त 2024 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है, जो कि 18 अक्टूबर 2024 तक किया जाना है l 29 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारम्भिक प्रकाशन एवं 06 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा,राजनितिक दलों की बैठक में संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची ईपीक कार्ड में विसंगतियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोंगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही सहित अन्य आवश्यक कार्य की जाएगी। पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत 29 अक्टूबर 2024 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। 09, 10, 16 एवं 17 नवंबर 2024 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 24 दिसंबर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा एवं 06 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, तहसीलदार बाराद्वार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार जैजैपुर लक्ष्मीकांत कोरी, तहसीलदार डभरा रविशंकर राठौर, तहसीलदार चंद्रपुर आशीष पटेल, निर्वाचन शाखा के श्रवण गभेल सहित अन्य सभी तहसीलदार और विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे l

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading