नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष ने करी नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात. शहर विकास को लेकर की चर्चा. उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने बताया मंत्री जी से सकारात्मक संवाद का मिला अवसर. मंत्री जी को बाराद्वार आने का भी दिया गया न्यौता


नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष ने करी नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात. शहर विकास को लेकर की चर्चा. उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने बताया मंत्री जी से सकारात्मक संवाद का मिला अवसर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित पार्षदों ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव से राजधानी रायपुर में मुलाकात की। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने मंत्री जी को शहर विकास को लेकर उन्हें जानकारी दी तथा नए विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया तो वहीं बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन होने एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की भी बात कही तथा इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने मंत्री जी को बाराद्वार में आने का निमंत्रण भी दिया तथा बताया कि बाराद्वार शहर शक्ति जिला मुख्यालय से लगा हुआ है एवं शहर में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद विकास के कार्यों को गति मिल रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जी ने भी जनप्रतिनिधियों से आत्मीयता ढंग से मुलाकात करते हुए आगामी भविष्य में शहर विकास के लिए स्वीकृति देने की बात कही
उपाध्यक्ष जितेश ने कहा- मंत्री जी से संवाद को मिला अवसर
उपमुख्यमंत्री जी से मुलाकात के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जी से बेहतर संवाद करने का एक अवसर मिला तथा उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली एवं आगामी भविष्य में शहर विकास के लिए लगातार सभी जनप्रतिनिधियों को सक्रिय होने का भी आग्रह किया

