नाबालिक बच्चों के मारपीट का अश्लील वीडियो किया वायरल- मालखरौदा पुलिस में भेजा हवालात.आईटी एक्ट के तहत करी बड़ी कार्यवाही. मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत के नेतृत्व में अपराधों पर नियंत्रण करने पुलिस दिखला रही है मुस्तैदी

नाबालिक बच्चों के मारपीट का अश्लील वीडियो किया वायरल- मालखरौदा पुलिस में भेजा हवालात.आईटी एक्ट के तहत करी बड़ी कार्यवाही. मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत के नेतृत्व में अपराधों पर नियंत्रण करने पुलिस दिखला रही है मुस्तैदी kshititech
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

नाबालिक बच्चों के मारपीट का अश्लील वीडियो किया वायरल- मालखरौदा पुलिस में भेजा हवालात.आईटी एक्ट के तहत करी बड़ी कार्यवाही

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला सक्ती (छ.ग.) के दिनॉक 11.07.2026 अपराध क. 255/2026 धारा 296,351 (3),115(2),137 (2),191(2) बीएनएस 67 (बी) आई टी एक्ट, 14 पास्को एक्ट के तहत नाबालिग स्कूली बच्चे का अश्लील मारपीट का वीडियों वायरल करने वाले 03 आरोपी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल एवं बाल संप्रेक्षण गृह।दिनांक घटना: 09.07.2025 के 11:40 बजे।घटना स्थल शनि मंदिर के पीछे गोठान अड़भार।दिनांक रिपोर्ट: 11.07.2025 के 01:00 बजे।
नाम आरोपी :-(01) आनंद कुमार रात्रे पिता बलराम कुमार उम्र 19 साल साकिन नगर पंचायत अड़भार वार्ड क. 07 टेड़ही मोहल्ला चौंकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)।(02) दिनेश रात्रे पिता रामजी लाल रात्रे उम्र 24 साल साकिन नगर पंचायत अड़भार वार्ड क. 07 टेड़ही मोहल्ला चौंकी अड़‌भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)।(03) सोम कुमार रात्रे उर्फ पालू पिता जोतीलाल रात्रे उम्र 19 साल 01 माह साकिन नगर पंचायत अड़भार वार्ड क. 07 टेड़ही मोहल्ला चौंकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)। एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक ।विवरण :- प्रार्थी संतोष कुमार यादव पिता छतरा यादव उम्र 42 साल साकिन सपिया चौंकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती का दिनांक 11.07.2025 को चौंकी अड़भार जाकर रिपोर्ट कराया कि इसका छोटा लड़का प्रकाश यादव जो अड़भार के आत्मनंद स्कूल में कक्षा 10 वीं में पढ़ता है जो दिनांक 09.07.2026 के सबुह 11:15 बजे इसके भतीजा तुषार यादव एवं विराट यादव के साथ तीनों मोटर सायकल में आत्मानंद स्कूल अड़भार जाने के लिए निकले थे, इसका लड़का प्रकाश यादव शाम को 04:30 बजे घर आकर बताया कि करीबन 11:40 बजे से तीनों दुर्गा आटों पार्टस दुकान के पास पहुँचे थे तभी अड़भार के 09 लड़के 04 मोटर सायकल में इन लोगों को रुकवाकर अपहरण कर बलपूर्वक मोटर सायकल में बैठाकर अड़भार के शनि मंदिर के पीछे गोठान में जाकर तुषार यादव के पहने कपड़े को उतारकर अर्ध नग्न कर विडिया बनायें हैं और माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुँचायें हैं रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा०पु० से०) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा०पु० से०) तथां अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ० भुनेश्वरी पैंकरा (रा०पु० से०) के पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी आनंद कुमार रात्रे, दिनेश रात्रे एवं सोम कुमार रात्रे तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ कर हिरासत में लेकर अलग अलग जगह शादी वर्दी में पूछताछ किये जो उपरोक्त घटना/अपराध कारित करना स्वीकार किये जिस पर 03 आरोपी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरफ्‌तार एवं सामाजिक पृष्टभूमि भर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी मालखरौदा, सहा उप निरी. बिसोहन चन्द्रा एवं उनका टीम तथा थाना स्टॉफ का विशष योगदान रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading