युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता–छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव

<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
युवा भाजपा नेता गौतम रोशनलाल अग्रवाल
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
25 जुलाई को नगर निगम रायगढ़ का किया गया भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा द्वारा घेराव
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
भाजपा का नगर निगम घेराव एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम

युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता–छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया,जहाँ जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र भाजपा नेता गौतम अग्रवाल के कर कमलों से पौधरोपण हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता गौतम अग्रवाल ने कोड़ातराई क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम औरदा में एक बैठक कर अपने भाजपा के कार्यकर्ताओं के समक्ष पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया,बैठक में गौतम अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए हमारे पास महत्वपूर्ण एक उपाय पौधरोपण है। इस दिशा में हमें काम करना चाहिए। इसके लिए लोगों में पेड़ लगाने के प्रति जागरुकता लाने की जरूरत है। हमें प्रति व्यक्ति एक पेड़ लगाने की दिशा में लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने के बारे में बताना होगा। मुनगा और तुलसी का पेड़ अपने घरों में संभव हो तो अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुनगा की पत्तियों व फल में प्रचुर मात्रा में आयरन व अनेक प्रकार की विटामिन, मिनरल्स पाएं जाते है। तुलसी के पौधों से सबसे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। जिसके चलते जीव जन्तु स्वस्थ रहते हैं। महिलाओं के द्वारा व्रत-त्योहार के अवसर पर प्रतिदिन की क्रियाकलापों एवं पुजा अर्चना में अनेक प्रकार के वृक्षों, पीपल, तुलसी, आंवला, अशोक, बेल, शम्मी, नीम,आम आदि वृक्षों की पूजा अर्चना करते देखा जाता है। इस माध्यम से पर्यावरण को संरक्षण प्रदान किया जा सकता है,छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में आज पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र भाजपा नेता गौतम अग्रवाल को लेबर एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार साव ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि तत्कालीन लोकप्रिय विधायक रोशनलाल अग्रवाल के शुभ हाथों से यहां पौधरोपण हुआ था। जिसे बचाने की जिम्मेदारी विधायक ने मुझे सौपी थी। इनकी बातों को आत्मसाध करते हुए आज भी उन पौधों को हमारे जननेता की आदेश मानकर ससम्मान विशेष देखरेख करता हूं। उनके द्वारा लगाए पौधे आज वृक्ष बनकर छांव प्रदान कर रहे है। इन वृक्षों को देखने मात्र से रोशनलाल अग्रवाल की यादें ताजा हो जाती है। मेरा आजीवन उनके हाथों से लगाये इन वृक्षों से लगाव रहेगा। आज इसी स्थल पर उनके सुपुत्र गौतम अग्रवाल को पौधरोपण करने आये देख मेरा मन भर गया। मैं इन्हें उनके उत्तराधिकारी के रूप में देख रहा हूँ और स्वीकार करते हुए इनका पुरजोर समर्थन भी करूँगा। इनकी आत्मीय वचनों को सुन उपस्थित सभी का कंठ भर आया। भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने अपने को सम्हालते हुए उनसे गले मिले बिना अपने को रोक न सकें।

पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो आक्सीजन मिलना हो जाएगा मुश्किल :एस. के.राघव

छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा के प्रबंधक एस.के. राघव ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में पूरी उत्साह से सम्मिलित हुए। उनकी पर्यावरण के प्रति प्रेम को देखकर सब गदगद होकर भूरी – भूरी प्रशंसा की। शाखा प्रबंधक ने चर्चा करते हुए बताया कि पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी। जिससे जीवन मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। अगर पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु कम होते चले जा रहे हैं। आहार श्रृंखला में भी पेड़ों की काफी महता है। शाकाहारी जीव जंतु पेड़ पौधों को परोक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से खाते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो शाकाहारी जीव कम हो जाएंगे, जिसके चलते मांसाहारी जीवों पर कुप्रभाव पड़ेगा और आहार श्रृंखला कमजोर होती जाएगी। इस लिए हमे संकल्प लेना है कि पेड़ पौधों को लगाना व इसे बचाना है।

भाजपा गमछा पहनाकर किया गया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

ग्राम औरदा में आयोजित संपर्क से समर्थन अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही उनसे पारिवारिक, सामाजिक व राजनैतिक विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता गौतम अग्रवाल के बातों से सहमत व प्रसन्न दिखे। आज हर गांव में उपेक्षित पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को गौतम अग्रवाल गांव – गांव जाकर उनकी बातों को सुनकर उनका समाधान व निराकरण करते हुए संगठन से जुड़ने व सुझाव, सहयोग देने प्रेरित कर रहे है। इसी क्रम में ग्राम औरदा में एक बैठक आहूत कर सभी वरिष्ठजन को साथ लेकर आगे बढ़ रहे है।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अफरोज डाइमंड, भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश छपारिया, जिला कार्य समिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, कोड़ातराई मंडल के पूर्व अध्यक्ष रोहित साव, कोड़ातराई भाजपा मंडल द्वय पूर्व महामंत्री संजय सिंह ठाकुर व ललित गुप्ता, मल्दा के वरिष्ठ भाजपा नेता बोधराम साव, ग्राम पंचायत गढ़उमरिया के पूर्व सरपंच सत्यानन्द सिदार,जनपद पंचायत सदस्य अशोक गुप्ता,मोहापाली से बाबूलाल साव, बड़े हल्दी से बेलाल साव, रवि साव, औरदा से गोपाल प्रसाद साव, फकीर साव,हेमसागर साव, प्रमोद कुमार साव, जीतेन्द्र कुमार साव, मुकुन्द साव‌, गजेन्द्र कुमार साव, मोहन पाव, मेहतर पाव, जयराम धोबा, कार्तिकेश्वर पाव, लोकेश साव, पूर्णानंद साव, कीर्तन साव, मोनु दुबे एवं औरदा गोदाम के कर्मचारी उपस्थित थे।

भाजपा रायगढ़ विधानसभा ने किया नगर निगम का घेराव

सकती- कांग्रेस शासन के भ्रष्टाचार प्रशासन एवं वादाखिलाफी के विरोध में आज रायगढ़ विधानसभा स्तरीय नगर निगम का घेराव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह देव एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी के साथ जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देव तुल्य कार्यकर्ता आम जनता ने इस विकास विरोधी सरकार के लगभग पौने 5 साल के कार्यकाल से परेशान होकर आज सड़क पर उतर कर जंगी प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ के सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछा है कहां गया आपका लोक लुभावना झूठा घोषणा पत्र और विकास के झूठे वादे…????अब तो आम जनता भी इन से त्रस्त होकर कह रही है
बदलबो बदलवों ई सरकार ला बदलबो, उपरोक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा रायगढ़ जिले एवं रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा कार्यक्रम में युवा नेता समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार गौतम अग्रवाल भी मौजूद थे

<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
गौतम अग्रवाल की मौजूदगी में किया गया वृक्षारोपण
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
वृक्षारोपण को लेकर गौतम अग्रवाल का चल रहा महा अभियान
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवा नेता गौतम अग्रवाल
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
वृक्षारोपण करने पहुंचते युवा नेता गौतम अग्रवाल
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
दीन दुखियों की सेवा में अग्रणी योगदान देते हैं गौतम रोशनलाल अग्रवाल
<em>युवा नेता समाजसेवी गौतम अग्रवाल की सक्रियता--छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम शाखा औरदा में किया गया पौधरोपण,घर- घर लगावें तुलसी और मुनगा के पौधे : गौतम अग्रवाल, नगर निगम रायगढ़ का 25 जुलाई को भाजपा ने किया भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव</em> kshititech
नगर निगम रायगढ़ के घेराव के दौरान भाजपा का विरोध प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading