आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम साजाडेरा थाना बाराद्वार में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई.1 शराब कारोबारी जेल दाखिल. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में चल रही है कार्रवाई

शक्ति जिले में आबकारी विभाग की कार्रवाई

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम साजाडेरा थाना बाराद्वार में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई.1 शराब कारोबारी जेल दाखिल. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में चल रही है कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम साजाडेरा थाना बाराद्वार निवासी बुद्धेश्वर कंवर पिता ननकी कंवर उम्र 38 वर्ष द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर वार्ड नं 11 साजाडेरा थाना बाराद्वार में बुद्धेश्वर पिता ननकी कंवर उम्र 38 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के शयनकक्ष में छिपाकर रखा 40 नग पारदर्शी प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200 मिली लीटर कुल 8 लीटर महुआ शराब* और 2 नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2-2 लीटर इसप्रकार कुल12 लीटर मदिरा और घर के आंगन में जमीन में गड़ा कर रखा 5 प्लास्टिक डिब्बों प्रत्येक में 20-20 किलो महुआ लाहन कुल 100 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया ।12 लीटर महुआ मदिरा और 100 किलो महुआ लाहन बरामद होने से धारा 34(1) क, 34(1) च,34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading