काम छोटा सा, किंतु चिंता जिले के मुखिया की- कलेक्टर टोपनो की सजगता- सड़क ऊपर लटक रहे बिजली के तार को विद्युत अधिकारियों को निर्देशित कर करवाया शिफ्ट, कभी भी हो सकती थी आंगनबाड़ी के पास कोई अप्रिय घटना घटित

काम छोटा सा, किंतु चिंता जिले के मुखिया की- कलेक्टर टोपनो की सजगता- सड़क ऊपर लटक रहे बिजली के तार को विद्युत अधिकारियों को निर्देशित कर करवाया शिफ्ट, कभी भी हो सकती थी आंगनबाड़ी के पास कोई अप्रिय घटना घटित kshititech
शक्ति कलेक्टर अमृत विकास टोपनो

कलेक्टर टोपनो की सजगता- सड़क ऊपर लटक रहे बिजली के तार को विद्युत अधिकारियों को निर्देशित कर करवाया शिफ्ट, कभी भी हो सकती थी आंगनबाड़ी के पास कोई अप्रिय घटना घटित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज विद्युत विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्य करते हुए सड़क ऊपर लटकते बिजली के तार को पोल लगाकर ऊपर किया गया। कलेक्टर श्री तोपनो को ग्राम भगोड़ीह में आंगनबाड़ी केंद्र के पास मेन रोड में विद्युत तार के कम ऊंचाई पर लटकने की बात संज्ञान में आते ही उन्होंने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसके तहत विद्युत विभाग के मैदानी अमले द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर पहुंचकर बिजली का खंभा लगाकर तार की ऊंचाई को ऊपर किया गया। जिससे अब ग्रामवासियों और सड़क मार्ग से आने जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading