शक्ति के बुधवारी बाजार में बनेगा करोड़ की लागत से कमर्शियल कंपलेक्स,विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल की पहल पर हुआ है यह ऐतिहासिक कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की है योजना

<em>शक्ति के बुधवारी बाजार में बनेगा करोड़ की लागत से कमर्शियल कंपलेक्स,विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल की पहल पर हुआ है यह ऐतिहासिक कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की है योजना</em> kshititech
शक्ति के बुधवारी बाजार में बनने वाला महानगरों की तरह कमर्शियल कंपलेक्स
<em>शक्ति के बुधवारी बाजार में बनेगा करोड़ की लागत से कमर्शियल कंपलेक्स,विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल की पहल पर हुआ है यह ऐतिहासिक कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की है योजना</em> kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत
<em>शक्ति के बुधवारी बाजार में बनेगा करोड़ की लागत से कमर्शियल कंपलेक्स,विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल की पहल पर हुआ है यह ऐतिहासिक कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की है योजना</em> kshititech
नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल

शक्ति के बुधवारी बाजार में बनेगा करोड़ की लागत से कमर्शियल कंपलेक्स,विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल की पहल पर हुआ है यह ऐतिहासिक कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की है योजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत तथा नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल की पहल पर शहर के हृदय स्थल बुधवारी बाजार क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से कमर्शियल कंपलेक्स का निर्माण किया जाना है,तथा उपरोक्त परिसर में जहां नीचे पार्किंग, दुकान,ऑफिस, रेस्टोरेंट, फूड प्लाजा सहित बड़े महानगरों की तरह यहां भी लोगों को सुविधा मिलेंगे

तो वहीं शक्ति शहर में यह एक ऐतिहासिक पहल होगी तथा नागरिकों ने भी नगरपालिका की इस पहल का जहां स्वागत किया है तो वहीं लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत को चुनकर हमने विधायक बनाया तथा आज शहर विकास की ओर अग्रसर है, एवं रायपुर-बिलासपुर में ऐसे कापलेक्स देखे जाते हैं जो कि अब शक्ति शहर में भी होंगे वहीं नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जयसवाल का कहना है की शक्ति जिला मुख्यालय बन चुका है एवं जिला मुख्यालय के हिसाब से यहां का विकास तेज गति से होगा वहीं बुधवारी बाजार क्षेत्र में बनने वाले इस परिसर से जहां छोटे-बड़े व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा तो वहीं क्षेत्र की जनता को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के सामानों की सुविधा मिलेंगे एवं क्षेत्र के विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत भी इस योजना को लेकर पूरे गंभीर हैं एवं उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहल कर इस योजना को स्वीकृत कराया है तथा इस योजना का कार्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading