रंग लाई सांसद कमलेश जांगड़े की पहल- शिव भक्त कावड़ियों की मांग पर साउथ बिहार को नियमित चलाने लिखा था पत्र.साउथ बिहार एक्सप्रेस अब नियमित रूट पर चलेगी. शुक्रवार को राउरकेला तक ही संचालन का रेलवे ने जारी कर दिया था आदेश। शिव भक्तों ने किया सांसद जी का धन्यवाद

रंग लाई सांसद कमलेश जांगड़े की पहल- शिव भक्त कावड़ियों की मांग पर साउथ बिहार को नियमित चलाने लिखा था पत्र.साउथ बिहार एक्सप्रेस अब नियमित रूट पर चलेगी. शुक्रवार को राउरकेला तक ही संचालन का रेलवे ने जारी कर दिया था आदेश। शिव भक्तों ने किया सांसद जी का धन्यवाद kshititech

रंग लाई सांसद कमलेश जांगड़े की पहल- शिव भक्त कावड़ियों की मांग पर साउथ बिहार को नियमित चलाने लिखा था पत्र.साउथ बिहार एक्सप्रेस अब नियमित रूट पर चलेगी. शुक्रवार को राउरकेला तक ही संचालन का रेलवे ने जारी कर दिया था आदेश। शिव भक्तों ने किया सांसद जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिल गई है. जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शिव भक्त कावडियो की मांग पर रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने की मांग की थी।श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में आंशिक रूप से रद्द की गई गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पुनः पूर्ण मार्ग पर बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से सावन माह में यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की तरह सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल-धारुआडीही खंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। सुरक्षित रेल परिचालन के लिए किए जा रहे इस कार्य के चलते साउथ बिहार एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में दुर्ग-राउरकेला-दुर्ग के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया था। जिस पर 2 महीने पहले ही आरक्षण करवाने वाले यात्रियों को जहां परेशानी हुई तो वहीं रेल यात्रियों ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से मिलकर इस संबंध में उन्हें अवगत कराते हुए ट्रेन के नियमित संचलन की मांग की तथा बताया कि सावन महीने में हजारों की संख्या में शक्ति जिले से लोग बैजनाथ धाम की यात्रा करते हैं। हालांकि श्रावणी मेला के महत्व और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष पहल करते हुए ट्रेन को पुनः पूर्ण मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब पूरे अगस्त माह (सावन) में साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन आरा-दुर्ग- आरा के बीच नियमित रूप से चलेगी रेलवे द्वारा जारी विशेष परिचालन व्यवस्था के अनुसार 06, 13, 20 और 27 अगस्त 2026 को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चांडिल-कांद्रा-सीनी के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। वहीं 07, 14, 21 और 28 अगस्त 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्गझआरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग और आरा के बीच अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading