पुलिस की बड़ी सफलता- सूने मकान में सोने चांदी के गहने एवं नगद चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे. पुलिस की बार-बार अपील- मकान को सुना ना छोड़े. अपराधों पर अंकुश लगाने शक्ति जिला पुलिस सजग

डभरा पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी

पुलिस की बड़ी सफलता- सूने मकान में सोने चांदी के गहने एवं नगद चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे. पुलिस की बार-बार अपील- मकान को सुना ना छोड़े

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं मुख्यालय सक्ति श्रीमान डी.आर. टंडन (रा.पु.से.)के कुशल मार्गदर्शन में थाना डभरा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।दिनांक 25.11.2026 को प्रार्थिया मालाबाई चौहान पिता कुसवा चौहान उम्र 47 वर्ष साकिन बोहारडीह थाना डभरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.11.2026 दिन सोमवार को वह सुबह करीब 07:00 बजे अपने घर में ताला बंद कर मजदूरी करने डभरा गई थी। उसकी माँ धीरज बाई चौहान दशकर्म कार्यक्रम में खरसिया गई हुई थी। शाम करीब 06:00 बजे जब वह मजदूरी कर वापस घर गई तो देखी कि घर के रेख में रखे टीन के पेटी का कुंडी टूटा हुआ था। पेटी के अन्दर देखी तो उसकी तथा उसकी माँ का रखा हुआ दो नग सोने का माला, जिसमें एक माला में 09 फल एवं दूसरे माला में 07 फल, एक जोड़ी चाँदी का पायल तथा पीएम आवास की प्रथम किस्त नगदी रकम 30000/- रूपये, जिसे कोई अज्ञात चोर घर के पीछे दीवार को फांदकर अन्दर घुसकर पेटी में रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था।रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 469/2026 धारा 331(3), 305(ए), 238(ए), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखकर घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया। प्रकरण के आरोपी सागर चौहान एवं विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ करने पर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिन्होंने अपने-अपने कथन में नोबेल चौहान के द्वारा सूचना देने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया। सागर चौहान एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक नग चाँदी का पायल बरामद कर प्रकरण में बजाप्ता शुमार किया गया। आरोपी नोबेल चौहान से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया जो आरोपीगण का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी 01. सागर चौहान पिता गोरेलाल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन बोहारडीह थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.)।02. नोबेल चौहान पिता सोहनलाल चौहान उम्र 26 वर्ष साकिन बोहारडीह थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.)को दिनांक 26.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दिया गया। तथा विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि भरा गया है।प्रकरण में मामला अजमानतीय होने पर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक दिलीप खलखो, हरनारायण ताम्रकार,आरक्षक शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव, लक्ष्मीकांत उरांव, राजेश धीरहे, रोहित सिदार, भुनेश्वर गर्ग का विशेष योगदान रहा!

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading