शक्ति में होने वाले अटल प्रीमियर लीग सेशन- 2 के पोस्टर का विमोचन किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने.भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी. प्रथम विजेता टीम को 2.11.000 रुपए एवं द्वितीय विजेता को मिलेंगे 1.11.000 रुपए की इनाम राशि






शक्ति में होने वाले अटल प्रीमियर लीग सेशन- 2 के पोस्टर का विमोचन किया उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने.भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी जानकारी. प्रथम विजेता टीम को 2.11.000 रुपए एवं द्वितीय विजेता को मिलेंगे 1.11.000 रुपए की इनाम राशि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में अटल प्रीमियर लीग रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2027 सेशन 2 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रथम विजेता को 2.11.000 रुपए एवं द्वितीय विजेता को 1.11.000 रुपए की राशि इनाम सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी। उपरोक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा तथा शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू ने बताया कि विगत वर्ष सफलतापूर्वक अटल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था। जिसमें राज्य की विभिन्न टीमों ने भाग लिया एवं यह पूरा आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक ऐतिहासिक खेल आयोजन के रूप में दर्ज हुआ था। जो कि पूरे हाईटेक तरीके से संपन्न हुआ एवं विगत वर्ष की सफलताओ को देखते हुए यह कार्यक्रम इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। जो कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती दिवस से विगत वर्ष प्रारंभ हुआ था। भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस पूरे आयोजन को लेकर जहां बृहद रूप से तैयारी चल रही है। तो वहीं इस अटल प्रीमियर लीग के कार्यक्रम से प्रदेश के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। एवं 26 नवंबर को पोस्टर विमोचन के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी आयोजन समिति को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है। पोस्टर विमोचन के दौरान भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा। भाजपा बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर। भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत सहित भाजपा शक्ति जिले के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे





