संविधान दिवस के मौके पर क्रांति कुमार महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन. रासेयों के जिला संगठक प्रो सोमेश घिटोडे ने संविधान दिवस की दी जानकारी. अंबेडकर जी को किया गया स्मरण

संविधान दिवस पर क्रांति कुमार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम

संविधान दिवस के मौके पर क्रांति कुमार महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन. रासेयों के जिला संगठक प्रो सोमेश घिटोडे ने संविधान दिवस की दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में संविधान दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में “पुष्पेंद्र कश्यप ( राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक) शासकीय प्राथमिक विद्यालय सकरेली विकासखंड सक्ती उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में माई भारत के स्वयं सेवक दादूलाल केंवट सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर,महात्मा गांधी की तैल्यचित्र में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।स्वागत के क्रम में प्राचार्य का स्वागत डॉ टी पी टंडन (अतिथि व्याख्याता हिंदी) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया इसी क्रम में मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र कश्यप का स्वागत प्रो ललित सिंह द्वारा किया गया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा समस्त स्टाफ का स्वागत किया गया। माई भारत के स्वयं सेवक दादूलाल केंवट ने विकसित भारत पर पीपीटी प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसमें विकसित भारत के लक्ष्य और उद्देश्य को बताया गया । प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान की बनने की कहानी को बताया गया जिसमें 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट से प्रारंभ करने पिट्स एक्ट,चार्टर एक्ट 1793,1813,1833,1853,भारत शासन अधिनियम 1858,1909 का मार्लमिंटो सुधार,1919 का एक्ट,1935 का भारत शासन अधिनियम, क्रिप्स प्रस्ताव, कैबिनेट योजना,संविधान सभा, 1947 का भारत स्वतंत्रता अधिनियम,1949 में संविधान का अंगीकरण और 1950 में लागू होने की कहानी को विस्तार पूर्वक बताया। डॉ टी पी टंडन ने संविधान की संरचना ,मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को विस्तार से बताया ।उन्होंने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और सभी देशों की संविधानों का अध्ययन करके संविधान का निर्माण किया जिससे हमारा देश का संचालन किया जाता है।उन्होंने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। डॉ महेंद्र यादव ने भी संविधान की उद्देश्यों,महत्व को बताते हुए कहा कि हम सबका का कर्तव्य है कि हम संविधान के अनुसार चले और यदि आपके अधिकारों का हनन हो रहा हो तो अनुच्छेद 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर सकते है ।उन्होंने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर ने इस अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों को संविधान की आत्मा कहा है ।मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र कश्यप ने भी सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपने बारे में बताते हुए कहा कि वे “स्कूलों में मिस कॉल गुरुजी, तुहर पढ़ाई तुहर द्वार ,अभूतपूर्व कार्य किए जिसके कारण राज्यपाल पुरस्कार से नवाजे गए।उन्होंने बताया कि आप जिस जगह हो उसको ईमानदारी से कार्य करे । उन्होंने कहा कि आप सभी धैर्य और सतत मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं इसलिए आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहे। इसी क्रम में प्रो अजय देवांगन,प्रो ललित सिंह, प्रो ऋतु पटेल प्रो डॉ ज्योति कुशवाहा प्रो अनिल खर्रा प्रो पल्लवी प्रधान प्रो यज्ञ राठिया प्रो सीमा साहू प्रो डॉ संजय साहू, प्रो जी एस मैत्री प्रो अविनाश चौहान प्रो मनोज जायसवाल डॉ हरिशंकर रजक सभी के द्वारा संविधान दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दिया गया। प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने को कहा गया।उनके द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया ।अंत में राष्ट्रगान गया गया और प्राचार्य और स्टॉफ द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो प्रमाणपत्र मेडल भेंट किया गया । आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading