सोना सस्ता होने पर आरबीआई हुई सख्त- गोल्ड लोन कंपनियों को दी चेतावनी। कहा सावधानी से करें काम. हो सकता है जोखिम. सोने के बदले अब आसानी से नहीं मिलेगा कर्ज




सोना सस्ता होने पर आरबीआई हुई सख्त- गोल्ड लोन कंपनियों को दी चेतावनी। कहा सावधानी से करें काम. हो सकता है जोखिम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश के गोल्ड लोन बाजार में इन दिनों हलचल तेज है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) के बड़े अफसरों को बुलाकर साफ शब्दों में चेतावनी दी है. सोने की कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद केंद्रीय बैंक चाहता है कि कंपनियां सोने के बदले कर्ज देने में अब ज्यादा सावधानी बरतें. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस अहम बैठक में कर्ज के नियम, ग्राहकों की किश्तें और कंपनियों के कामकाज के तरीकों पर सीधी बात हुई. RBI का मानना है कि बाजार की मौजूदा हालत में थोड़ी सी भी लापरवाही आगे चलकर बड़ा जोखिम खड़ा कर सकती है.





