शक्ति जिले के समय सीमा की बैठक में कलेक्टर जय श्री जैन एवं पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद.जिले में 1 दिसंबर से ई ऑफिस व्यवस्था का होगा सुचारू संचालन. चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि के दिए गए चेक. कागजों की प्रक्रिया से मिलेगा छुटकारा

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर एवं एसपी साहब
ई ऑफिस का निरीक्षण करते कलेक्टर मैडम
जनदर्शन में नागरिकों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

शक्ति जिले के समय सीमा की बैठक में कलेक्टर जय श्री जैन एवं पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद.जिले में 1 दिसंबर से ई ऑफिस व्यवस्था का होगा सुचारू संचालन. चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि के दिए गए चेक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। आज आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) बेहतर बनाए रखने के लिए विभिन्न आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में किसी भी प्रकार से लाॅ एंड ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न होने पर उन्हें त्वरित रूप से कंट्रोल किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी का महा अभियान चल रहा है इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पुलिस अधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण व निगरानी करें। कलेक्टर ने जिले के संवेदनशील धान खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम व एसडीओपी, तथा तहसीलदार व टीआई इस तरह से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आपसी कॉर्डिनेशन से टीम बनाकर आवश्यकता के अनुसार रात के समय भी गश्त करने व निगरानी करने के निर्देश दिए। जिससे जिले में किसी भी प्रकार से अवैध धान न खपने न पाए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि अभी नवम्बर का माह चल रहा है तथा आगामी दिनों में सभी धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक बढ़ेगी इस दौरान अवैध रूप से धान खपाने के लिए कोचियों बिचौलियों भी सक्रिय हो जाते हैं इस लिए सभी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहते हुए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय से ज्वाइंट टीम बनाकर इस कार्य को सुव्यवस्थित व पारदर्शी ढंग से कराए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिए।समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आबकारी विभाग के अधिकारी को जिले में किसी भी प्रकार के अवैध शराब के निर्माण, आवागमन व परिवहन की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस विभाग से समन्वय कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शराब के अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए क्योंकि शराब के वजह से ही अपराध भी बढ़ते है। कलेक्टर ने प्रशासन व पुलिस अधिकारी को मिलकर जिले में अवैध शराब सहित अन्य गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में जिले में विभिन्न मेला व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी संबंधितों को अनुमति देने से पूर्व आवश्यक नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन कराए तथा पुलिस प्रशासन के समन्यव से ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय तम्बाखू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कोटपा एक्ट के तहत किए गए कार्यवाही की जानकारी ली तथा संबंधित दल के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चल रहे धान खरीदी कार्य की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रवार निरीक्षण के दौरान पाई गई समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने निर्धारित धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक सप्ताह आवश्यक जानकारियां जिला कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता व खरीदी किए जाने वाले धान को सुरक्षित रखने के लिए जगह की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी करने तथा उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की संख्या के अनुरूप धान खरीदी, तौल, भंडारण एवं बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट एवं सीसीटीवी कैमरों सहित पेयजल, छाया, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था रखने को कहा। कलेक्टर ने धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा दूसरे जिलों से अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं गंभीरता से धान खरीदी कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के ग्रामों में कुछ पंच एवं सरपंच पदों के उप निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर श्रीमती जैन ने जिले में संचालित जनगणना संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जनगणना मास्टर ट्रेनर कार्यशाला की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से शासकीय कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में फाइलों का संचालन एवं शासकीय कार्य ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों का ऑनलाइन संचालन होने से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा शासकीय कार्यों का संपादन अधिक सरल, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, पंचायत सहित अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों से जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य समयावधि में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उनके विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर सभी आवश्यक विभागीय कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे कार्यों को बेहतर ढंग से किया जा सके। जिससे कार्यों के अच्छे प्रोग्रेस व रिजल्ट मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिएसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य अनुसार कार्य सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की विभागवार जानकारी ली। कलेक्टर ने समय सीमा के भीतर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों की जानकारी लेते हुए इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लेबर रिपोर्ट, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल सहित पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर।आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त

शक्ति-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती सीता साहू ने छात्रवृत्ति पोर्टल का लॉक खोलने एवं पुन आवेदन सत्यापन की सुविधा प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम चंद्रपुर निवासी श्रीमती लंबी सारथी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के आवेदन के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भठोरा निवासी श्री रघुवीर कुमार चंद्रा ने उनके ग्राम में शासकीय उचित मूल्य दुकान का अनियमितता पूर्ण संचालन किए जाने के कारण किसी अन्य एजेंसी को कार्य दिए जाने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भूतहा निवासी श्री अश्वनी कुमार वैष्णव ने एग्रीस्टेक में नाम दर्ज करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम बासीन निवासी मृतक स्व. श्रीमती बंगला बाई को सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पति श्री छतराम सतनामी पिता श्री सुनाउ राम को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सकरेलीकला निवासी मृतक स्व. श्रीमती दुर्गावती पटेल को सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पति श्री मिथलेश कुमार पटेल पिता श्री भागीरथी पटेल को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम कनाईडीह निवासी मृतक स्व. श्रीमती गनेशी सिदार के आग में जलने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पति श्री उपेन्द्र कुमार सिदार पिता श्री समारू सिदार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

ई-ऑफिस व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण, सभी विभागों को शत-प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस से करने के निर्देश।1 दिसंबर से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से होगा कामकाज,अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

शक्ति -शासन की मंशानुरूप शासकीय कामकाज को सरल, पारदर्शी, सुगम एवं गतिशील बनाने तथा कागजी कार्यप्रणाली को समाप्त कर पेपरलेस व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्टोरेट कार्यालय के आईटी कक्ष में आयोजित ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा आगामी 1 दिसंबर 2026 से सभी शासकीय कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से ही संपादित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली को गंभीरता से अपनाएं और शत-प्रतिशत कार्य इसी व्यवस्था के तहत करना सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में शाम 4 बजे से 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 15 (आईटी कक्ष) में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से शासकीय कार्यों में कागजी निर्भरता कम होगी तथा फाइलों का संचालन, पत्राचार और कार्यालयीन प्रक्रियाएं अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में प्रशिक्षण प्राप्त कर नई व्यवस्था के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading