23 नवंबर को डभरा ब्लॉक के अमलडीहा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ. भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव एवं प्राधिकृत अध्यक्ष पूनम चंद अग्रवाल रहे मौजूद. श्री अग्रवाल ने कहा- प्रदेश की सरकार किसानों की हितैषी सरकार




23 नवंबर को डभरा ब्लॉक के अमलडीहा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ. भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव एवं प्राधिकृत अध्यक्ष पूनम चंद अग्रवाल रहे मौजूद. श्री अग्रवाल ने कहा- प्रदेश की सरकार किसानों की हितैषी सरकार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला सक्ती अंतर्गत विकासखंड डभरा के सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा पंजीयन क्रमांक-1847 के उपार्जन केंद्र अमलडीहा में आज 23 नवंबर 2026, सोमवार को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियो ने अपने करकमलों से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री पूनमचंद अग्रवाल, संस्था प्रबंधक श्री मोहनलाल पटेल, समिति दर्री के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, समिति मड़वा के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री तिलक माली, ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच श्री कैशरी किशोर पाण्डेय, ग्राम पंचायत पेंडरुवा के सरपंच श्री उग्रसेन सिदार एवं समिति के सम्माननीय कृषकगण उपस्थित रहे। इस दौरान प्राधिकृत अध्यक्ष पूनम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है। तथा आज सरकार ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी बोनस की पूर्ण राशि देने का निर्णय लिया है। यह पूरे देश में एक अनुकरणीय पहल है। तथा शक्ति जिले में भी धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है एवं जिला प्रशासन भी सजग एवं तत्पर है





