शक्ति जिले में दो अवैध शराब कारोबारियो पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रहा छापामार अभियान

आबकारी विभाग की गिरफ्त में अवैध शराब कारोबारी

शक्ति जिले में दो अवैध शराब कारोबारियो पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रहा छापामार अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मुक्ताराजा थाना बाराद्वार निवासी अविनाश खांडे पिता सोनाराम उम्र 35 वर्ष वार्ड नंबर 13 द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर
अविनाश खांडे के द्वारा अपने रहवासी मकान के शयनकक्ष में कूलर में छिपा कर रखा 3 हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब और 2 पारदर्शी बोतल में रखा 2 लीटर कुल 8 लीटर महुआ मदिरा बरामद किया गया । ग्राम – जुड़गा थाना सक्ती में सूरज कंवर पिता फूलसिंह कंवर के द्वारा अवैध महुआ शराब बेचने की शिकायत की पुष्टि होने पर उसके घर की विधिवत तलाशी में 2 पारदर्शी बोतल में भरा 4 लीटर और 1 हरी प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में राशिल श्रीवास्तव आबकारी उपनिरीक्षक (परि) मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, श्रवण द्विवेदी नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading