सोंठी के कात्रे नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में होगी श्रीमद् भागवत कथा.27 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में आचार्य राजेंद्र जी महाराज कराएंगे कथा का रसपान. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ द्वारा संचालित है यह आश्रम

कथावाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले

सोंठी के कात्रे नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में होगी श्रीमद् भागवत कथा.27 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में आचार्य राजेंद्र जी महाराज कराएंगे कथा का रसपान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चांपा शहर से लगे ग्राम सोठी में स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के आश्रम में आगामी 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें व्यास पीठ पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले अपने मुखारविंद से कथा का रसपान करवायनगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 तक आयोजित होगी।एवं इस कथा के आयोजन को लेकर भारतीय कुष्ठ निवारक संघ जोर-जोर से जुटा हुआ है। एवं आयोजक संस्था ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों। धर्म प्रेमियों को इस श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सह परिवार शामिल होकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

सोठी का कुष्ठ आश्रम पूरे देश भर में कुष्ठ रोगियों की दशकों से कर रहा है सेवा

चांपा शहर से लगे बम्हनीडीह रोड में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ का कुष्ठ आश्रम विगत कई दशकों से लगातार कुष्ठ रोगियों की सेवा में जुटा हुआ है।तथा यहां कुष्ठ रोगियों के उपचार के साथ ही विभिन्न प्रकार की सामाजिक। धार्मिक गतिविधियां वर्ष भर आयोजित होती है। तो वहीं कुष्ठ रोगियों को उपचार के साथ-साथ उन्हें स्व रोजगार की दिशा में भी शासन की योजनाओं के माध्यम से उपकृत करने की दिशा में पहल की जा रही है। तथा इस आश्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ द्वारा किया जाता है। एवं यहां भगवान श्री गणेश जी का भव्य मंदिर भी स्थापित है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading