एक हादसे ने बदल दी जिंदगी- सूरत का करोड़पति जैन परिवार बेटी समेत लेंगा सन्यास. 15 करोड़ का सालाना टर्नओवर है जैन परिवार का. जैन दीक्षा ग्रहण कर अपनाएंगे संयम का मार्ग




एक हादसे ने बदल दी जिंदगी- सूरत का करोड़पति जैन परिवार बेटी समेत लेंगा सन्यास. 15 करोड़ का सालाना टर्नओवर है जैन परिवार का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर, टेक्सटाइल मार्केट में तीन दुकानें, करोड़ों की संपत्ति और परिवार के साथ सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी… लेकिन एक हादसे ने सब कुछ देखने का नजरिया बदल दिया। गुजरात के सूरत में रहने वाला एक करोड़पति जैन परिवार अब अपना पूरा कारोबार और सांसारिक सुख छोड़कर संन्यास की राह पर चलने जा रहा है। इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि परिवार के सिर्फ माता-पिता ही नहीं, बल्कि दोनों बेटियां भी दीक्षा लेने जा रही हैं।यह कहानी दिलीप भाई भोगर (47) की है, जो मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर के जसवंतगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर सूरत में कपड़े का कारोबार शुरू किया और अपनी मेहनत से बड़ा व्यापार खड़ा किया। आज सूरत के प्रमुख टेक्सटाइल मार्केट में उनकी तीन दुकानें हैं और कारोबार का सालाना टर्नओवर करीब 15 करोड़ रुपये है। इसके बावजूद दिलीप भाई, उनकी पत्नी ज्योति बेन (45), बड़ी बेटी छवि (22) और छोटी बेटी चार्वी (14) ने सांसारिक जीवन का त्याग करने का फैसला किया है।
आखिर क्यों लिया संन्यास का फैसला?
इस बड़े फैसले के पीछे दिलीप भाई का एक गंभीर सड़क हादसा बताया जा रहा है। उनकी पत्नी ज्योति बेन के मुताबिक, कुछ समय पहले उनके पति का बेहद खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान बच पाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन गुरु और ईश्वर की कृपा से वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए। इस घटना ने पूरे परिवार को जीवन की अनिश्चितता और सांसारिक सुखों की अस्थिरता का एहसास कराया।इसके बाद परिवार की सोच और जीवन के प्रति नजरिया बदल गया। अब दिलीप भाई, ज्योति बेन और उनकी दोनों बेटियां 8 फरवरी 2027 को सूरत में जैन दीक्षा ग्रहण कर संयम का मार्ग अपनाने जा रहे हैं। करोड़ों का कारोबार और सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी छोड़कर एक साथ संन्यास लेने का इस परिवार का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।





