शक्ति जिले में 19 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन-एडीएम नवीन भगत बनाए गए नोडल अधिकारी. जिले में धान खरीदी का कार्य चल रहा जोरों से. डिप्टी कलेक्टरों ने सुनी जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं. चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई नागरिकों को. अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में मिलेगा आपके बच्चों को प्रवेश

शक्ति जिले में 19 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन-एडीएम नवीन भगत बनाए गए नोडल अधिकारी. जिले में धान खरीदी का कार्य चल रहा जोरों से. डिप्टी कलेक्टरों ने सुनी जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं. चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई नागरिकों को. अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में मिलेगा आपके बच्चों को प्रवेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 19 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे नगर पंचायत बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के लिए अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार भगत को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सक्ती सुश्री स्वप्नीता सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सक्ती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आमंत्रण पत्रों के वितरण का दायित्व तहसीलदार सक्ती एवं उप संचालक जिला पंचायत सक्ती को दिया गया है। मंच की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती को सौंपी गई है। इसी प्रकार दीप प्रज्वलन, कर्मा नृत्य दल, फ्लेक्स, बैकड्रॉप, बैनर, स्टैंडी, शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, मुख्य अतिथियों के लिए स्वल्पाहार, टेंट, कुर्सी, कूलर, मंच सजावट, पेयजल, मोमेंटो, बुके एवं फूलमाला सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बाराद्वार को दी गई है। इसी प्रकार अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है।

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

शक्ति -शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026, रात्रि 11.50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ (500 रुपये अतिरिक्त राशि के साथ) 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक अवसर प्रदान किया जाएगा।अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी तथा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 2.30 घण्टा (150 मिनट) की होगी तथा परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा नौवीं के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइटट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ अथवा https://nta.ac.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम सिरौली निवासी मृतक स्व. कु पुष्पा निषाद को आकाशीय बिजली गिरने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री रिपुसुदन निषाद पिता श्री तुलाराम निषाद को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टोहिलाडीह निवासी मृतक स्व. श्री आत्मा राम सिदार के नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पत्नि श्रीमती मंजु बाई सिदार पति स्व श्री आत्मा राम सिदार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का हुआ उपार्जन

शक्ति -प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर 2026 से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए कुल 129 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को जिले के 06 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए धान का टोकन जारी किया गया था। इनमें शाम 05 बजे की स्थिति में कुल 6.0 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन हो चुका है। इसी क्रम में कल दिनांक 18 नवंबर 2026 को जिले के 09 उपार्जन केंद्रों में कुल 326.00 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राज्य के किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी

जनदर्शन में आमजनों की सुनी गई विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 28 आवेदन हुए प्राप्त

शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्री श्याम लाल राठौर ने स्थायी घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान के सम्बन्ध में, ग्राम करिगांव निवासी श्री संतोष कुमार महंत ने त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम रेडा निवासी श्री शिव साहू ने रिकॉर्ड दुरुस्त किए जाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading