अमेरिका में एयर ट्रैफिक सिस्टम के बाद अब बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत, यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क भी ठप्प

अमेरिका में एयर ट्रैफिक सिस्टम के बाद अब बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत, यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क भी ठप

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक जेपी मोर्गन चेज के डिजिटल सिस्टम में आई एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर सिर्फ चेज तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके चलते Bank of America, Wells Fargo और Zelle जैसे प्रमुख पेमेंट नेटवर्क के ग्राहकों को भी लेन-देन में देरी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, हजारों यूजर्स ने एक साथ बैंकिंग सेवाएं ठप होने की शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में ग्राहक अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए बैंक खाते में लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। जिन ग्राहकों का अकाउंट खुल भी रहा था, उन्हें अपना अकाउंट बैलेंस, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और रूटिंग नंबर देखने में दिक्कत आ रही थी। कई यूजर्स की स्क्रीन पर संदेश दिख रहा था— “कुछ सेवाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं, कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें।”

आउटेज के दौरान Bank of America और Wells Fargo के ग्राहकों ने भी शिकायतें कीं, जिससे सोशल मीडिया पर यह भ्रम फैल गया कि पूरे अमेरिका का बैंकिंग सिस्टम एक साथ क्रैश हो गया है। हालांकि, एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, समस्या मुख्य रूप से JPMorgan Chase के सिस्टम में थी। चूंकि अन्य बैंकों के ग्राहक मॉर्गन चेज के खातों में पैसे भेजने या प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उनके ट्रांजैक्शन भी अटक गए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading