अपने पैतृक क्षेत्र में छठ पूजा में शामिल हुए वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल.अनिल जी ने कहा- छठ पूजा में शामिल होने का अनुभव रहा है बेहद भावुक.पारंपरिक परिधानों से सजी मेरी बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था

अपने पैतृक क्षेत्र की छठ पूजा में शामिल हुए वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल
अपने पैतृक क्षेत्र की छठ पूजा में शामिल हुए वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल

अपने पैतृक क्षेत्र में छठ पूजा में शामिल हुए वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल.अनिल जी ने कहा- छठ पूजा में शामिल होने का अनुभव रहा है बेहद भावुक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दुनिया के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल छठ पूजा के महा पर्व पर अपनी पैतृक क्षेत्र में शामिल हुए तथा उन्होंने छठी मैया से पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना भी करी तो वहीं स्वयं अनिल जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा है कि कल शाम संध्या अर्घ्य के समय, लंदन में बसे अपने बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के भाई-बहनों के साथ छठ पूजा में शामिल होने का अनुभव बेहद भावुक रहा।केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” की मधुर धुन और “जय छठी मइया” की गूँज के बीच, पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा करते अपने लोगों को देखकर लगा ही नहीं कि हम बिहार से इतनी दूर हैं।

अनिल जी ने बताया कि पारंपरिक परिधानों में सजी मेरी बहनों का उत्साह और कठिन निर्जला व्रत के प्रति उनका समर्पण देखते ही बन रहा था।बिहार में कहते हैं न, “रउआ जहाँ रहब, छठी मइया के नेह आ आशीर्वाद उहाँ पहुँचिए जाई।” जहाँ अपने मिल जाएँ, वहीं अपना गाँव, अपना घाट और अपना बिहार बस जाता है।बिहार और पूर्वांचल के लोग बहुत मेहनती और enterprising हैं। जहाँ भी जाएँ, अपनी छाप छोड़ते हैं।छठी मइया के आशीर्वाद से उन्हें jobs और opportunities की कोई कमी नहीं होगी। अब इनका समय आ गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading