9 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा ने किया है आयोजन. प्रदेश भर से 500 की संख्या में पहुंचेंगे पत्रकार साथी




9 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन. प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी 9 दिसंबर 2026 को श्री अग्रसेन भवन स्टेशन रोड नैला जांजगीर में आयोजित किया गया है।उपरोक्त सम्मेलन का आयोजन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई द्वारा आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश कार्यालय ने बताया कि 9 दिसंबर 2026 को सुबह 11:00 से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन प्रारंभ होगा। जिसमें उद्घाटन एवं समापन सत्र के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। एवं इस पूरे एक दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण। सांसद गण।विधायक गण। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सहित प्रमुख जन मौजूद रहेंगे तथा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के सभी प्रदेश पदाधिकारी। संभागीय पदाधिकारी। सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सदस्यों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है
सम्मेलन की तैयारियो में जुटी है यूनियन की जिला इकाई जांजगीर चांपा
9 दिसंबर को अग्रसेन भवन जांजगीर में होने वाले यूनियन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही हैं। एवं अग्रसेन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जहां प्रदेश के सभी जिलों से यूनियन के सदस्यों का आगमन होगा तो वहीं उनके आगमन पर स्वल्पाहार। दोपहर भोजन एवं शाम को हाईटी की भी व्यवस्था की गई है। तथा यूनियन के संगठन में सक्रियता के साथ कार्य करने वाले सदस्यों एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा
प्रदेश भर से 500 की संख्या में शामिल होंगे यूनियन परिवार के सदस्य
9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में यूनियन की प्रदेश की जिला इकाइयों से लगभग 500 की संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे तथा जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में होने वाला यह प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जहां यूनियन के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कारगर होगा. तो वहीं यूनियन परिवार में भी इस सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है. तथा पूर्व में भी जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में विगत वर्षों में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन यूनियन की जांजगीर चांपा जिला इकाई के द्वारा किया जा चुका है





