आस्था के महापर्व छठ पूजा पर बाराद्वार की महिलाओं ने करी पूजा अर्चना. विधि विधान से तालाबों पर पहुंच कर छठ मैया से करी प्रार्थना. सूर्य देव की उपासना का महान पर्व है छठ पूजा

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर बाराद्वार की महिलाओं ने करी पूजा अर्चना. विधि विधान से तालाबों पर पहुंच कर छठ मैया से करी प्रार्थना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -15 नवंबर को आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर बाराद्वार शहर में महिलाओं ने तालाबों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। तो वहीं इस अवसर पर विधि विधान पूर्वक शहर की महिलाओं ने छठ मैया की आरती करते हुए प्रार्थना भी की तथा छठ पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया तथा इस दौरान महिलाओं ने बताया कि छठ पूजा भारत का एक प्रमुख और प्राचीन त्योहार हैं। छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित हैं। यह प्रकृति और सूर्य की उपासना का पर्व हैं।यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।छठ पूजा चार दिनों तक चलती हैं नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य ।व्रती इस दौरान कठोर नियमों का पालन करते हैं और पूरी निष्ठा के साथ उपवास रखते हैं।संध्या और सुबह के समय अस्त होते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता हैं। छठ पूजा में बाँस की टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य प्रसाद चढ़ाया जाता हैं।यह पर्व स्वच्छता, पवित्रता, संयम और श्रद्धा का प्रतीक हैं

छठ मैया की पूजा अर्चना करने पहुंची महिलाओं ने कहा की छठ पूजा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देती हैं।यह त्योहार हमारी संस्कृति और आस्था की अदभुत पहचान हैं।छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति धन्यवाद और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की सीख देती हैं।छठ पूजा आस्था, अनुशासन और धन्यवाद का महान पर्व हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading