जो कहा वह किया-कृषक उन्नति योजना राज्य के किसानों के लिए बड़ी पहल-किसानों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है हमारी छ.ग. सरकार – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल. चंदेल जी ने कहा- प्रदेश के किसानों की चिंताएं अब हुई खत्म

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

कृषक उन्नति योजना राज्य के किसानों के लिए बड़ी पहल-किसानों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है हमारी छ.ग. सरकार – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल. चंदेल जी ने कहा- प्रदेश के किसानों की चिंताएं अब हुई खत्म

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय ‘‘कृषक उन्नति योजना’’ का स्वागत किया है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं छ.ग. सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि हमारे किसान भाई चिंतित थे कि अगर उपज कम हुई तो सहायता कम मिलेगी, लेकिन हमारी श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार ने वो चिंता खत्म कर दी। अब खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिये छ.ग. की हमारी किसान हितैषी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि यदि कोई किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के बजाय 15 क्विंटल प्रति एकड़ भी धान बेचता है, तो उसे शेष 6 क्विंटल के अंतर की राशि भी ‘‘कृषक उन्नति योजना’’ के तहत पूरी दी जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक किसानों को ‘‘कृषक उन्नति योजना’’ के तहत प्रति एकड़ 13,839 रूपये की आदान सहायता राशि देने का निर्णय हमारी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने लिया है। श्री चंदेल ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य खेती की लागत कम करना, उत्पादन बढ़ाना और किसान की आय दोगुनी करना है। यह निर्णय छ.ग. के सभी किसानों के जीवन में समृद्धि लायेगा। सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र, अंचल व प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है, किसानों के चेहरे में चमक दिखाई दे रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में चलने वाली छ.ग. सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुये उनके प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading