कलेक्टर मैडम एवं सीएमएचओ के प्रयासों से शक्ति के जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात- अब मरीजों को मिलेगी सोनोग्राफी की भी सुविधा.स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल. डॉ. अतिश प्रधान संभालेंगे रेडियो-डायग्नोसिस की जिम्मेदारी

कलेक्टर मैडम एवं सीएमएचओ के प्रयासों से शक्ति के जिला अस्पताल को मिली बड़ी सौगात- अब मरीजों को मिलेगी सोनोग्राफी की भी सुविधा.स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल – डॉ. अतिश प्रधान संभालेंगे रेडियो-डायग्नोसिस की जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है। जिला चिकित्सालय सक्ति में अब विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अतिश प्रधान (MBBS, MD – Radio-diagnosis) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उनके जुड़ने से जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।अब मरीजों को सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए निजी अस्पतालों अथवा जिले से बाहर जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो सकेगी।विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से न केवल मरीजों को समय पर जांच एवं निदान में सुविधा मिलेगी, बल्कि जिला चिकित्सालय की जांच एवं उपचार संबंधी सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।यह पहल जिलेवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading