शक्ति के बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनुकरणीय पहल- 24 नवंबर को होगा महिला स्वास्थ्य एवं गर्भवती माताओ के लिए विशेष हेल्थ कैंप. विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच में मिलेगी छूट. गर्भवती माताओ की होगी निशुल्क सोनोग्राफी. मेगा हेल्थ चेकअप कैंप को लेकर तैयारियां जोरों से






शक्ति के बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनुकरणीय पहल- 24 नवंबर को होगा महिला स्वास्थ्य एवं गर्भवती माताओ के लिए विशेष हेल्थ कैंप. विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच में मिलेगी छूट. गर्भवती माताओ की होगी निशुल्क सोनोग्राफी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित बेरीवाला मंदिर के बगल में बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल करते हुए 24 नवंबर को महिलाओं के स्वास्थ्य तथा गर्भवती माताओ के लिए स्वास्थ्य जांच का मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया है। इस कैंप में जहां महिलाओं को जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की छूट का लाभ भी मिलेगा। तो वहीं इस विशेष शिविर में स्त्री रोग OPD पूर्णतः निःशुल्क होंगा।महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की स्त्री रोग समस्याओं की जाँच, परामर्श एवं OPD की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।गर्भवती महिलाओं के लिए लैब टेस्ट में 25% की छूट होगी।सभी गर्भवती महिलाओं को लैब टेस्ट पर 25% की विशेष छूट दी जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रमुख रूप सेHB (हीमोग्लोबिन)।RBS (ब्लड शुगर)।FHS एवं अन्य आवश्यक लैब जाँचें शामिल है। उपरोक्त शिविर के संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर के दौरान महिलाओं को विशेष निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा कभी लाभ मिलेगा तथा केवल इमरजेंसी अथवा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से संबंधित गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निःशुल्क की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की समस्त मितानिन बहनों से निवेदन किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं एवं गर्भवती माताओं तक इस महत्वपूर्ण सूचना को अवश्य पहुँचाएँ। अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दें, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस शिविर का आयोजन बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटलसंयुक्त जनहित स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत किया जा रहा है तथा शिविर से संबंधित एवं अस्पताल में चिकित्सा उपचार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बिहान नर्सिंग होम: 8602508009, 9109408809 एवं गोमती देवी हॉस्पिटल: 8962127392 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है






