14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा बाल आश्रम रायपुर में किया जाएगा।अध्यापन सामग्रियों का वितरण. प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं रायपुर जिला अध्यक्ष मानस अग्रवाल ने दी जानकारी




14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा बाल आश्रम रायपुर में किया जाएगा।अध्यापन सामग्रियों का वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ में कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की प्रांतीय एवं रायपुर जिला इकाई द्वारा संयुक्त रूप से कल 14 नवंबर 2026 दिन- शनिवार को शाम 4:00 बजे राजधानी रायपुर के कचहरी चौक डागा कॉलेज स्थित बाल आश्रम में बच्चों को पढ़ाई से संबंधित सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं रायपुर जिला इकाई अध्यक्ष मानस अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर एवं हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें आश्रम के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने की दिशा में यह पहल की गई है। तथा बच्चों को इस दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। नितेश अग्रवाल एवं मानस अग्रवाल में सभी मंच सदस्यों। महिला इकाई के सदस्यों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है





