सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम खुसरुडेरा थाना सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई.1 शराब कारोबारी जेल दाखिल




सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम खुसरुडेरा थाना सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई.1 शराब कारोबारी जेल दाखिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम खुसरुडेरा थाना सक्ती निवासी नरेश कुमार कंवर पिता मंगल सिंह उम्र 38 वर्ष द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर वार्ड नं 8 खुसरुडेरा थाना सक्ती* में नरेश कुमार कंवर पिता मंगल सिंह* उम्र 44 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के बेडरूम में छिपाकर रखा 1नग पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन में भरा 5 लीटर और 2 पारदर्शी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 9 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया ।
09 लीटर महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मोंगरा पटेल परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।





