वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर।सीईओ देवेंद्र पटेल ने कहा- शिक्षा ही है समाज की प्रगति का कारक. प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से हजारों लोग हो चुके हैं लाभान्वित

वेदांता पावर की प्रोजेक्ट विद्या योजना से लाभान्वित हो रहे लोग

वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर।सीईओ देवेंद्र पटेल ने कहा- शिक्षा ही है समाज की प्रगति का कारक. प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से हजारों लोग हो चुके हैं लाभान्वित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -वेदांता पावर सक्ति थर्मल पावर प्लांट अपनी शिक्षा एवं युवा विकास पहल प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से आस-पास के समुदायों में बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास को सशक्त बना रहा है। कक्षा में पारम्परिक सहयोग के दायरे से आगे बढ़कर यह प्रोग्राम अनुभवात्मक शिक्षा, करियर में मार्गदर्शन, डिजिटल साक्षरता, खेल एवं पर्यावरण जागरुकता के साथ शिक्षा के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाता है। वित वर्ष 25-26 के दौरान प्रोजेक्ट विद्या सक्ति में तकरीबन 1300 लाभार्थियों तक पहुंचा है, जिसके तहत शैक्षणिक एवं जागरुकता पहलों का आयोजन किया गया है, स्कूल आपूर्ति का वितरण और करियर में मार्गदर्शन दिया गया है। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पर्यावरण संबंधी क्विज और सेवा पर्व की गतिविधियों के दौरान कपड़े के थैले भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित हों।वेदांता पावर अपनी सभी परिचालन इकाइयों के आसपास के समुदायों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर काम करते हुए हर साल गांवों के 3000 से अधिक छात्रों तक पहुंचती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने अपने संचालन क्षेत्रों में 18 स्कूलों को सहयोग दिया है। आन्ध्र प्रदेश में मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड में प्रोजेक्ट विद्या लगभग 800 लाभार्थियों तक पहुंचा है और उन्हें खेल एवं स्टेशनरी किट, अध्ययन सामग्री और स्टेम किट बांटे गए हैं। साथ ही बाल संसाधन केन्द्रों एवं स्कूल के बाद ट्यूशन प्रोग्राम के ज़रिए शैक्षणिक सहयोग भी प्रदान किया गया है। विशेष मौकों पर आयोजित शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों में वैज्ञानिक सोच, उत्सुकता एवं पर्यावरणी जागरुकता को बढ़ावा देती हैं। इसी तरह पंजाब में तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में कम्प्यूटर साक्षरता प्रोग्राम को 2023 में शुरू करना किए जाने के बाद से 250 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें कम्प्यूटर शिक्षा और ज़रूरी डिजिटल कौशल प्रदान किए गए हैं

योजना को लेकर वेदांता प्रबंधन ने दी जानकारी

इस पहल के बारे में बात करते हुए राजिन्दर सिंह आहूजा, सीईओ एवं होल-टाईम डायरेक्टर, वेदांता पावर लिमिटेड, ने कहा, “भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को ज्ञान, कौशल और अवसरों से सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। वेदांता पावर में प्रोजेक्ट विद्या जैसी पहलों के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपनी पसंद का भविष्य बनाने का अवसर मिले। हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है।”देवेन्द्र कुमार पटेल, सीओओ, वेदांता पावर सक्ति थर्मल पावर प्लांट, ने कहा, “शिक्षा समाज की प्रगति को बढ़ावा देने वाला मुख्य कारक है तथा सशक्त समुदायों की मजबूत नींव बनाती है। सक्ति में हमारी टीमें आस-पास के समुदायों में बच्चों को शिक्षा के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर समाज को सशक्त बनाती हैं। प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से हम जहां भी अध्यापकों की कमी हो, वहां अध्यापक उपलब्ध कराते हैं, पढ़ाई-लिखाई की सामग्री वितरित करते हैं, कम्प्यूटर शिक्षा को सुगम बनाते हैं और करियर के लिए ज़रूरी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। ये सभी प्रयास समावेशी विकास में योगदान देकर स्थानीय समुदायों के दीर्घकालिक विकास को सुनिश्चित करते हैं।”प्रोजेक्ट विद्या जैसी पहलों के माध्यम से वेदांता पावर शिक्षा को सुलभ बनाने, समग्र विकास को बढ़ावा देने तथा बच्चों एवं युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, ताकि वे अपनी पूर्ण क्षमता का सदुपयोग कर अपने आस-पास के समुदायों के दीर्घकालिक विकास में योगदान दे सकें।

वेदांता है देश की निजी विद्युत उत्पादक कंपनियों में से अग्रणी कंपनी

भारत की अग्रणी निजी विद्युत उत्पादक कंपनियों में से एक है। कंपनी देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक विकास और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दे रही है।कंपनी की कुल स्थापित ताप विद्युत उत्पादन क्षमता 4,780 मेगावाट है। यह देशभर की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को दीर्घकालिक साझेदारियों के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराती है और ग्रिड की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोग देती है। कंपनी के विद्युत संयंत्रों में पंजाब के मानसा में 1,980 मेगावाट, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 1,000 मेगावाट, छत्तीसगढ़ के सक्ती में 1,200 मेगावाट और ओडिशा के झारसुगुड़ा में 600 मेगावाट की उत्पादन क्षमता शामिल है।उत्कृष्ट परिचालन व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और क्षमता विस्तार के माध्यम से कंपनी देश की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने और ऊर्जा सुरक्षा में योगदान दे रही है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत कंपनी फ्लाई ऐश के उपयोग, बायोमास कोयला मिश्रण और ताजे पानी के शून्य उपयोग जैसी पहलों पर काम कर रही है। समुदायों के विकास और कर्मचारियों को प्राथमिकता देने वाली कार्यसंस्कृति के साथ वेदांता पावर दीर्घकालिक विकास और सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजन के प्रति प्रतिबद्ध ह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading