शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर होगा फन फेयर का भव्य आयोजन. फैंसी ड्रेस कंपटीशन सहित विभिन्न प्रकार के होंगे स्टॉल. विद्यालय के बच्चों द्वारा स्व निर्मित व्यंजनों के लगाए जाएंगे स्टॉल




शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर होगा फन फेयर का भव्य आयोजन. फैंसी ड्रेस कंपटीशन सहित विभिन्न प्रकार के होंगे स्टॉल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित प्रतिष्ठित गुंजन एजुकेशन सेंटर में बाल दिवस के मौके पर फन फेयर एवं फैंसी ड्रेस कंपटीशन का भव्य आयोजन किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य नितिन सोनी ने बताया कि फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन सुबह 11:00 बजे एवं दोपहर 12:00 से फन फेयर प्रारंभ होगा इस फन फेयर में जहां विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे तो वहीं स्टालों में एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं डिश उपलब्ध रहेगी। नितिन सोनी ने बताया कि इस पूरे आयोजन को लेकर जहां विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के विद्यार्थी जोर-जोर से जुटे हुए हैं। तो वहीं फैंसी ड्रेस कंपटीशन में भी बच्चों के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने समस्त अभिभावकों। नागरिक बंधुओ को इस फन फेयर मेले में पहुंचने का आग्रह किया है





