16-17 नवंबर को श्री महावीर गौशाला में मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव- 18 को तर्रा गौशाला में भी होगा आयोजन. समिति के सदस्य नवीन भूषानिया ने दी जानकारी. प्रभात फेरी में गौ माताएं भी होंगी शामिल

16-17 नवंबर को श्री महावीर गौशाला में मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव- 18 को तर्रा गौशाला में भी होगा आयोजन. समिति के सदस्य नवीन भूषानिया ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्री महावीर गौशाला, कृष्ण कुमार रोड, मौदापारा रायपुर में गोपाष्टमी महोत्सव – 2026 का आयोजन आगामी 16 एवं 17 नवंबर को किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री महावीर गौशाला समिति के कार्यकारिणी सदस्य नवीन भूषानिया ने बताया कि श्री महावीर गौशाला, कृष्ण कुमार रोड, मौदापारा द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस पावन अवसर पर 16 नवंबर, सोमवार को प्रातः 6:30 बजे – भव्य प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा प्रभातफेरी में गौमाताएँ भी शामिल होंगी।एवं द्वितीय दिवस17 नवंबर, मंगलवार कोप्रातः 11:00 बजे से गोपाष्टमी महोत्सव का मुख्य आयोजनश्री महावीर गौशाला प्रांगण रायपुर में होगा। श्री नवीन जी ने बताया कि 18 नवंबर बुधवार को
प्रातः 11:00 बजे गौ पूजन एवं आँवला नवमी का पावन कार्यक्रम तर्रा गौशाला, खरोरा मार्ग मैं किया गया है तथा समिति ने गौसेवा एवं गौपूजन के इस पावन पर्व पर सभी धर्म प्रेमियों को सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पधारकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों का आयोजन श्री सियाराम जी अग्रवाल
अध्यक्ष।श्री सत्यनारायण जी सिंघानिया महामंत्री।श्री गोकुल दास जी डागा कोषाध्यक्ष श्री महावीर गौशालाकृष्ण कुमार रोड, मौदापारा, रायपुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। श्री महावीर गौशाला में किसी भी प्रकार की गौ सेवा के लिए धर्म प्रेमी 9754527224 संपर्क कर सकते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading