7 दिनों में 900 करोड रुपए से ऊपर की कमाई- दुनिया भर में छा गई है फिल्म रामायण. एनिमल और बजरंगी भाईजान को भी पछाड़ दिया है रामायण ने। देशभर की सभी प्रमुख मल्टीप्लेक्स में चल रही है फिल्म रामायण. दर्शन को खूब प्रभावित रही है फिल्म रामायण

7 दिनों में 900 करोड रुपए से ऊपर की कमाई- दुनिया भर में छा गई है फिल्म रामायण. एनिमल और बजरंगी भाईजान को भी पछाड़ दिया है रामायण ने। देशभर की सभी प्रमुख मल्टीप्लेक्स में चल रही है फिल्म रामायण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर नितेश तिवारी की इस पौराणिक फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों में दुनियाभर में 934.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार (11 नवंबर) को भारत में 70.65 करोड़ रुपये (नेट) और विदेशों में 25 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस शानदार कमाई के साथ ‘रामायण’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (910.72 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (915 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

अब फिल्म की नजर शाहरुख खान की ‘पठान’ पर है, जिसने दुनियाभर में 1069.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर ‘रामायण’ की कमाई इसी रफ्तार से जारी रही, तो वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading