धन्यवाद रेलवे-छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में पहली बार भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने की यात्रियों के बैठने के लिए टेंट लगाकर होल्डिंग एरिया की सुचारु व्यवस्था. अब शैड के आभाव में यात्री खुले आसमान के नीचे नहीं होंगे परेशान




छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में पहली बार भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने की यात्रियों के बैठने के लिए टेंट लगाकर सुचारु व्यवस्था. अब शैड के आभाव में यात्री खुले आसमान के नीचे नहीं होंगे परेशान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य के रेलवे स्टेशनों में पहली बार रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटो तक ट्रेनों के इंतजार करने की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है।त्योहारों के दौरान रायपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के सुचारू प्रबंधन हेतु होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है।यहाँ यात्रियों के बैठने, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है, ताकि यात्रियों को व्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। रेलवे का मानना है कि इस अतिरिक्त सुविधा से जहां रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।तो वहीं वर्तमान में अनेकों बड़े त्योहार का सीजन चल रहा है। जिससे रेलवे स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों की भारी भीड़ है। तेल प्रशासन की इस पहल का जहां रेल यात्रियों ने स्वागत किया है तो वहीं दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में भी अब सभी स्टेशनों में रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर बेहतर प्रयास कर रहा है





