भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल आज गुरुवार को पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित.महत्वपूर्ण विषयो पर करेंगे चर्चा. जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल आज गुरुवार को पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित.महत्वपूर्ण विषयो पर करेंगे चर्चा. जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल आज 12 नवंबर 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा की मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने बताया कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। तथा 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आगमन हो रहा है।जिसे लेकर शक्ति जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी समस्त कार्यक्रमों में सुनिश्चित करने एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। मीडिया प्रभारी श्री नामदेव ने शक्ति जिले के सभी प्रिंट मीडिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को अधिक से अधिक संख्या में एक पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading