शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 20 नवंबर को होगा जन्मोत्सव श्री श्याम का आयोजन. देश के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति. श्याम नाम की मेहंदी एवं निशान यात्रा का भी है आयोजन. श्री श्याम परिवार. राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडलों ने संयुक्त रूप से किया है आयोजन




शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 20 नवंबर को होगा जन्मोत्सव श्री श्याम का आयोजन. देश के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्री श्याम परिवार शक्ति. श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति शक्ति एवं शहर की समस्त महिला मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दिनांक- 20 नवंबर 2026 को श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति में किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि आगामी 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को होने वाले श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम से पूर्व श्याम नाम की मेहंदी का आयोजन 19 नवंबर 2026 शाम 4 बजे से (नृत्य नाटिका के साथ) किया जाएगा एवं भव्य निशान यात्रा 20 नवंबर 2026 सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर से निकलकर श्री राधाकृष्ण मंदिर तक पहुंचेगी एवं इस निशान यात्रा में निशान निःशुल्क है एवं 1 प्रेमी 1 निशान दिया जाएगा तथा अतिरिक्त निशान शुल्क रु.100/-दिया जाएगा एवं श्याम भक्तों को श्री राधा कृष्ण मंदिर से घर वापसी की निःशुल्क वाहनों की व्यवस्था भी रहेंगी।आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि पावनज्योत एवं भजनारंभ 20 नवंबर 2026 शाम 7 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर, सक्ती मे रखा गया है। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक शुभम भास्कर कोलकाता।यश लाडिया कोलकाता।विक्की सिंघल सक्ती अपनी प्रस्तुति देंगे। 20 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम मे छप्पन भोग, भोग प्रसाद, सवामनी एवं अतिरिक्त निशान के लिए सम्पर्क करें: 9300603033 (अशोक बंसल), 9425280027 (संतोष अग्रवाल LIC), 9300617199 (संतोष हजारीगणेश), 8109693793 (शैलेश अग्रवाल BL)।श्री श्याम परिवार, श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं समस्त महिला मंडल, सक्ती ने समस्त श्याम प्रेमियों। श्रद्धालु भक्तजनों को 19 एवं 20 नवंबर को आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सह परिवार शामिल होने का आग्रह किया है





