सांस्कृतिक विकास मंच शक्ति का पुनर्गठन- चतुर सिंह चंद्रा बनाए गए अध्यक्ष. पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एल आर जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि.मनीषा भारद्वाज को दी गई महिला प्रमुख की जिम्मेदारी. पूरे प्रदेश में सक्रिय सामाजिक संस्था के रूप में जानी जाती है सांस्कृतिक विकास मंच

सांस्कृतिक विकास मंच शक्ति का पुनर्गठन- चतुर सिंह चंद्रा बनाए गए अध्यक्ष. पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एल आर जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- नगर की एकमात्र साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘सांस्कृतिक विकास मंच’ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक स्वर्गीय एल. आर. जायसवाल के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के रिक्त पदों को भरते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।बैठक की शुरुआत में महासचिव भगतराम साहू ने संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एल. आर. जायसवाल के निधन के कारण अध्यक्ष पद रिक्त होने की जानकारी दी और संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसके पुनर्गठन पर बल दिया, तब उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वर्तमान उपाध्यक्ष चतुर सिंह चंद्रा को नया अध्यक्ष चुना।नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियो में संरक्षक: चितरंजय पटेल (उच्च न्यायालय अधिवक्ता), डी. पी. राठौर एवं देवदत्त (डी. डी.) चंद्रा।अध्यक्ष: चतुर सिंह चंद्रा।उपाध्यक्ष: हरीश दुबे।महासचिव: भगतराम साहू (यथावत)।सचिव: सुरेश कुमार जायसवाल।कोषाध्यक्ष: दिनेश साहू।कार्यक्रम प्रभारी: रघुनाथ जायसवाल (यथावत)।महिला प्रमुख: मनीषा भारद्वाज (यथावत)इसके अतिरिक्त शेष पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों से पूर्ववत अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने का आग्रह किया गया। बैठक के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में संचालित संस्था के बैंक खाते के सुचारू संचालन के लिए नवगठित टीम के अध्यक्ष और महासचिव को विधिवत कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किया गया।

गीता जयंती कार्यक्रम स्व. जायसवाल जी को होगा समर्पित

साहित्य सृजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में इस नई टीम से बेहतर संभावनाएं हैं। आगामी गीता जयंती पर आयोजित होने वाला विशेष कार्यक्रम स्वर्गीय एल. आर. जायसवाल को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया जाएगा।स्वर्गीय एल. आर. जायसवाल के निधन के पश्चात आयोजित इस प्रथम बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने शांति पाठ किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में प्रमुख रूप से डी. पी. राठौर, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, देवदत्त चंद्रा, चतुर सिंह चंद्रा, हरीश दुबे, भगतराम साहू, सुरेश कुमार जायसवाल, दिनेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, मनीषा भारद्वाज, हरि सिंह सिदार एवं टिकेश डडसेना उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading