बदले गए शक्ति के रजिस्टार-छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 जिला पंजीयकों समेत 59 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले. शक्ति की नई उप पंजीयक होगी रश्मि सोनी. चैतन्य ठाकुर को भेजा गया दुर्ग




बदले गए शक्ति के रजिस्टार-छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 जिला पंजीयकों समेत 59 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले. शक्ति की नई उप पंजीयक होगी रश्मि सोनी. चैतन्य ठाकुर को भेजा गया दुर्ग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन ने वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर जिला पंजीयकों से लेकर रिकॉर्ड कीपर तक कुल 59 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगे। इस फेरबदल के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन भी लिया गया है
11 जिला पंजीयकों की नई पदस्थापना
इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे अहम बदलाव जिला पंजीयकों के स्तर पर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार मंडावी को रायगढ़ से बेमेतरा, आशुतोष कौशिक को गरियाबंद से मुंगेली और विभूति क्षेत्रज्ञ को दंतेवाड़ा से जांजगीर भेजा गया है।इसी तरह आशु अग्रवाल को कोरबा से धमतरी में मुख्यालय के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चित्रसेन पटेल को जांजगीर से बिलासपुर, एसएल नेताम को बेमेतरा से बालोद, विवेक कुमार को कोरिया से बस्तर, राजीव स्वर्णकार को बिलासपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा, भूपेंद्र दास वैष्णव को जशपुर से रायगढ़ और माधव चौधरी को बिलासपुर से अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।वहीं पाटन के वरिष्ठ उप पंजीयक वीरेंद्र कुमार श्रीवास को रायपुर-दो (ग्रामीण) में जिला पंजीयक का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन जिलों में जिला पंजीयक की पदस्थापना नहीं की गई है, वहां जिला मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयकों के भी तबादले
दूसरे आदेश में 10 वरिष्ठ उप पंजीयकों और 22 उप पंजीयकों की नई पदस्थापना की गई है। वरिष्ठ उप पंजीयकों में देवराज साव को रायपुर मुख्यालय से कुरूद, मुकेश अजापाल को जगदलपुर से अमलेश्वर और प्रतीक खेमुका को बिलासपुर से बलौदाबाजार भेजा गया है। इसके अलावा नोगेंद्र पटेल को खरसिया और सूर्यकांत भंडारी को अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।उप पंजीयकों की सूची में इशरत खान को आरंग से रायपुर, चैतन्य ठाकुर को सक्ती से दुर्ग और रश्मि सोनी को लोरमी से सक्ती भेजा गया है। वहीं अश्वनी कुमार गढ़ेवाल को साजा से बिल्हा और सियाराम साहू को बिल्हा से अन्य स्थान पर पदस्थ किया गया है।
रिकॉर्ड कीपर और लिपिकों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तीसरे आदेश में विभागीय कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 4 रिकॉर्ड कीपर, 11 पंजीयक लिपिक और एक सहायक ग्रेड-2 शामिल हैं। सहायक ग्रेड-2 शमित वर्मा को जिला पंजीयक कार्यालय रायपुर से महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
इस तरह तीन अलग-अलग आदेशों के जरिए विभाग में कुल 59 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।





