रंग लाई सांसद कमलेश जांगड़े की पहल- बाराद्वार शहर वासियों को अब धूल डस्ट से मिलेगी निजात. रेलवे स्टेशन के 1.2 एवं 3 नंबर से डोलोमाइट की रेक नहीं होगी लोड. रेलवे ने जारी किया आदेश.डीआरयूसीसी मेंबर अशोक कलानोरिया एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने किया सांसद जी का धन्यवाद




रंग लाई सांसद कमलेश जांगड़े की पहल- बाराद्वार शहर वासियों को अब धूल डस्ट से मिलेगी निजात. रेलवे स्टेशन के 1.2 एवं 3 नंबर से डोलोमाइट की रेक नहीं होगी लोड. रेलवे ने जारी किया आदेश.डीआरयूसीसी मेंबर अशोक कलानोरिया एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने किया सांसद जी का धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के अंतर्गत बाराद्वार शहर के नागरिक अमृत रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने के बावजूद धूल एवं डस्ट से बेहद परेशान थे। जिसे लेकर शहर के जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित रेलवे के उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर समय-समय पर उन्हें अवगत कराते हुए इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। तथा स्थानीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शहर की जनता की परेशानियों को देखते हुए इसके लिए पुरजोर प्रयास किया तथा अंततः सांसद जी की मेहनत रंग लाई एवं दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे द्वारा एक आदेश जारी कर 12 द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन में डोलोमाइट की रेट लोड होने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कर दिया है जिसे लेकर शहर की जनता में प्रसन्नता देखी जा रही है तथा शहर वासियों ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अशोक कलानोरिया। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे का धन्यवाद ज्ञापित किया है
नगर पंचायत अध्यक्ष सहित संस्थाओं के प्रमुखों ने करी थी सांसद जी से मुलाकात
बाराद्वार शहर के रेलवे स्टेशन में धूल एवं डस्ट की समस्या को लेकर विगत कुछ दिन पूर्व ही नगर पंचायत के अध्यक्ष, नारायण कुर्रे। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा सांसद जी से मिलकर में बाराद्वार के रैक क्रमांक 1 ,2 और 3 में की जा रही डोलोमाइट की रैक लगाने से होने वाली प्रदूषण संबंधित समस्या समस्या से अवगत कराया गया था। जिसमें क्षेत्रीय सांसद द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियों से संबंधित विषय पर चर्चा कर शहर के आम नागरिकों की बहुत बड़ी समस्या का निदान करवा दिया गया है। एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी भविष्य में बाराद्वार के रेट क्रमांक 1, 2, 3 में डोलोमाइट की रैक लोडिंग पर रेलवे द्वारा नहीं किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।बाराद्वार के सभी वर्गों के लोगों ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का आभार व्यक्त किया है।तथा उपरोक्त समस्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने दी है
लंबे अरसे से परेशान थे शहर वासी
बाराद्वार शहर के रेलवे स्टेशन के ठीक सामने डोलोमाइट की रेक लोड होने से पूरा शहर धूल एवं डस्ट के आगोश में समा जाता था। तथा इस धूल एवं डस्ट के चलते जहां लोगों को एलर्जी। खांसी। सर्दी एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही थी। तो वहीं शहर की जनता ने इस समस्या के लिए लगातार प्रयास किया। अंतत इस समस्या के निराकरण में शहर वासियों को जनप्रतिनिधियों की मेहनत से सफलता मिल गई





